आजमगढ़ में मंत्री राजभर का शक्ति प्रदर्शन:दयाशंकर सिंह समेत 12 VIP आएंगे, 200 ब्राह्मण शंखनाद करेंगे, लोगों को लाने के लिए 400 बसें लगाई

आजमगढ़ में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) की ओर से सामाजिक समरसता महारैली हो रही है। इसके जरिए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम को भव्य बनने के लिए 12 से अधिक टेंट लगाए गए हैं। तीन बड़े मंच तैयार किए गए हैं।

मुख्य मंच पर ओम प्रकाश राजभर के साथ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत 12 से अधिक मंत्री और अतिथि मौजूद रहेंगे। दूसरे मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जबकि तीसरे मंच पर 200 से अधिक ब्राह्मण उपस्थित रहेंगे। जो शंख बजाकर शंखनाद करेंगे।

आयोजकों का कहना है कि इस रैली के जरिए सुभासपा पूर्वांचल और पूरे प्रदेश में लोगों को जोड़ने का काम करेगी। इससे जातीय भावना खत्म होगी होगी। 1 लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।

10 हजार से अधिक प्रबुद्ध ब्राह्मणों की विशेष भागीदारी रहेगी। इसके अलावा निषाद, नाई, क्षत्रिय, चौहान समेत सर्व समाज के बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। यह रैली अहिरौला थाना क्षेत्र स्थित जनता इंटर कॉलेज परिसर में हो रही है।

E-Paper 2025