करवरिया बंधु की बेटी की शादी…डॉक्टर दूल्हे ने डांस किया:प्रयागराज में दुल्हन ने वरमाला पहनाई, बालाजी मंदिर की थीम पर सजा मंडप

प्रयागराज के करवरिया बंधु की बेटी मीनाक्षी की आज शादी है। एमबीए पास मीनाक्षी ने सीता की ड्रेस में दूल्हे डॉ. सिद्धांत मिश्रा को वरमाला पहनाया। दूल्हे की फॉर्च्यूनर से एंट्री हुई, जमकर आतिशबाजी हुई। दोस्तों के साथ दूल्हे ने डांस किया।

पिता कपिल मुनि करवरिया ने बारातियों की अगवानी की। बारात में महिलाओं ने जमकर डांस किया। चौधरी गार्डेन में जयमाल का स्टेज दक्षिण भारत के तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर सजाया गया है। पास में बालाजी की मूर्ति भी स्थापित की गई है।

कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी भी आशीर्वाद देने पहुंच गई हैं। परिवार के मुखिया पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया 10 दिन की और उनके छोटे भाई सूरजभान करवरिया 4 दिन की पैरोल पर हैं। मझले भाई पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की सजा राज्यपाल ने माफ कर उन्हें जेल से रिहा कर दिया था।

E-Paper 2025