जम्मू-कश्मीर पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में:MP को हराया; कर्नाटक ने 42 बार की चैंपियन मुंबई को बाहर किया, केएल राहुल का शतक

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के रिजल्ट आ चुके हैं। जम्मू कश्मीर ने इतिहास रचते हुए मध्य प्रदेश को हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं, कर्नाटक की टीम ने मुंबई को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की है। टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल ने बेहतरीन शतक जड़ा और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।

क्वार्टर फाइनल-1: उत्तराखंड vs झारखंड

जमशेदपुर में पहले बैटिंग करने उतरी होम टीम 235 रन ही बना सकी। आदित्य सिंह ने 83 रन बनाए। उत्तराखंड ने अवनीश सुधा, कप्तान कुणाल चंदेला और जगदीश सुचित की फिफ्टी के दम पर 371 रन बना दिए। तीसरे दिन झारखंड 130 रन ही बना सका। इसी के साथ उत्तराखंड ने पारी और 6 रन से मुकाबला जीत लिया। टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में एंट्री की है।

क्वार्टर फाइनल-2: जम्मू-कश्मीर vs मध्य प्रदेश

जम्मू-कश्मीर की टीम ने इतिहास रचते हुए क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश को 56 रन से हराया। पहली बार जम्मू-कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मैच में आकिब नबी ने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर कुल 12 विकेट मैच में झटके। इस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए जम्मू-कश्मीर 194 रन पर ऑलआउट हो गया। शुभम खजुरिया ने 60 और युद्धवीर सिंह चरक ने 41 रन बनाए। कुलदीप सेन ने 5 विकेट लिए। मध्य प्रदेश अपनी पहली पारी में 152 रन पर ही सिमट गया। यश दुबे ने फिफ्टी लगाई। जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी ने 40 रन देकर 7 विकेट लिए। सुनील कुमार को 3 विकेट मिले।

दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने फिर एक बार निचले क्रम के बैटर्स की मदद से 248 का स्कोर बना दिया। वंशराज शर्मा ने 54 रन बनाए। कुलदीप सेन ने 4 विकेट लिए। मध्य प्रदेश 291 रन का टारगेट मिला। इसके जवाब में टीम 234 रन पर ऑलआउट हो गई।

E-Paper 2025