डोनाल्ड ट्रंप की कुर्सी पर बैठा पंजाबी युवक:ट्रैवल ब्लॉगर नवदीप व्हाइट हाउस पहुंचा, PM मोदी की भी चर्चा; 100 देश घूमने वाला पहला सिख

पंजाब के फाजिल्का का ट्रैवल ब्लॉग अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुर्सी पर बैठा। इसका वीडियो नवदीप ने अपने इंस्टा आफिशियल हेंडल से जारी किया है। नवदीप ने ट्रंप की कुर्सी पर बैठते हुए भारत के पीएम नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया। नवदीप ने टेबल पर रखे फोन के रिसीवर को उठाकर कहा कि जब कभी मोदी यहां ट्रंप के साथ बैठे होते होंगे तो ट्रंप फोन उठाकर कहते होंगे कि अभी मोदी के साथ बिजी हूं, बाद में फोन करना। 2 मिनट के करीब इस कुर्सी पर बैठने के बाद नवदीप उठा जाते हैं। कुर्सी से उठन के बाद नवदीप कहते हैं कि यहां बैठने के बाद तो मुझे ऐसी फीलिंग आ रही है कि मैं ही अमरेकिया का राष्ट्रपति हूं। काफी शानदार आफिस है ये। यहां इसी कुर्सी पर बैठकर ट्रंप ने एक बार मीटिंग की थी। इस कुर्सी-टेबल और कमरे को कई लोगों ने वीडियोज में देखा होगा। असल में ये वीडियो अवाशिंगटन डीसी के मैडम तुसाद म्यूजियम का है। जहां व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस को हूबहू बनाया गया है। असली ओवल ऑफिस में आम जनता को राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठने की परमिशन नहीं है। इस कुर्सी पर राष्ट्रपति के एक बार बैठने का दावा किया गया है।

जानें अमेरिका पहुंचे नवदीप ने क्या बताया

  • नवदीप ने दिखाई ओवल ऑफिस में ट्रंप की कुर्सी- इंस्टा पर शेयर वीडियो में नवदीप अपनी लोकेशन बताते हुए कहते हैं कि वह इस समय अमेरिका के राष्ट्रपति के घर, यानी व्हाइट हाउस के अंदर ओवल ऑफिस में खड़े हैं। नवदीप ने कहा कि यह वही जगह है जहां राष्ट्रपति का मेन आफिस है और वह राष्ट्रपति की कुर्सी के पास मौजूद हैं। इस कुर्सी का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार इस्तेमाल किया है।
  • राष्ट्रपति की मेज और फोन भी दिखाया- नवदीप उस फेमस टेबल के बारे में बताते हैं जिसे अक्सर वीडियो में देखा जाता है। वह वहां रखे फोन का जिक्र करते हुए मजाक करते हैं कि इसी फोन से राष्ट्रपति किसी को भी कॉल कर सकते हैं। वह मजाकिया अंदाज में मोदी और ट्रंप के बीच होने वाली बातचीत की कल्पना करते हैं।
  • कुर्सी पर बैठ अमेरिका के राष्ट्रपति की फीलिंग आ रही- नवदीप कहते हैं कि चलो अब बहुत हो गया। डोनाल्ड ट्रंप की यूज की गई चेयर पर बैठकर अमेरिका के राष्ट्रपति की फीलिंग आनी शुरू हो गई है। नवदीप ने टेबल पर रखे फोन पर बातचीत की एक्टिंग भी की और कहा कि इसी तरीके से डोनाल्ड ट्रंप भी बात करते होंगे।
100 देश घूम चुका है ट्रैवल ब्लॉगर नवदीप
नवदीप ने कहा कि ट्रैवल ब्लागिंग के दौरान उसे अमेरिका और यहां के व्हाइट हाउस में आने का मौका मिला। बता दें कि नवदीप संभवतः पहले सिख हैं जो 100 के करीब देश घूम चुके हैं। हालांकि नवदीप ने खुद कभी इसका दावा नहीं किया। उनका कहना है कि मुझे लगता है कि कई और लोगों ने भी ऐसा किया होगा। कई बार कुछ चीजें सामने आज जाती हैं और कुछ लोग बताने नहीं हैं।
E-Paper 2025