दूसरे फेज की 122 सीटों पर आज थमेगा प्रचार:नेपाल बॉर्डर 11 नवंबर तक सील; नीतीश बोले- लालू हटे तो पत्नी को CM बना दिया

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की 122 सीटों पर आज चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। इन सीटों पर वोटिंग 11 नंवबर को होनी है। 14 नवंबर को मतगणना होगी।

दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर को 11 नवंबर की रात तक सील कर दी गई है। इस दौरान सीमा पर लोगों के आने-जाने पर रोक रहेगी।

प्रचार के आखिरी दिन सीएम नीतीश कुमार कैमूर के चैनपुर में जमा खान के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। लालू का बिना नाम लिए उन्होंने कहा- खुद हटे तो पत्नी को सीएम बना दिया। वे केवल परिवार का सोचते हैं।

तेजस्वी यादव रविवार को बिहार में कुल 16 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। तेजस्वी यादव इसी कड़ी में औरंगाबाद पहुंचेंगे, जहां 5 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी किशनगंज और पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। यूपी के सीएम योगी भी आज 4 रैलियां करेंगे।

E-Paper 2025