दौसा में मेहंदीपुर बालाजी महंत से मिले श्रीश्री रविशंकर:बोले-आध्यात्मिक शक्ति-शिक्षा ही राष्ट्र के विकास का आधार; दिया जनकल्याण का संदेश

जयपुर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्थापक श्रीश्री रविशंकर और मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के बीच आत्मीय आध्यात्मिक मुलाकात हुई, जिसमें राष्ट्र, समाज और शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन संवाद हुआ।

संतों ने किया विस्तृत आध्यात्मिक संवाद

श्रीश्री रविशंकर ने महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज से मिलकर राष्ट्र उत्थान, सामाजिक समरसता, चरित्र निर्माण, युवा मार्गदर्शन और शिक्षा प्रणाली के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की।दोनों संतों ने माना कि आध्यात्मिक शक्ति, संस्कारित शिक्षा और समाज में सकारात्मक चेतना का विस्तार ही देश की उन्नति की नींव है।

सनातन परंपरा और जनकल्याण का संदेश

महंत और श्रीश्री का यह संवाद सनातन संस्कृति की उज्ज्वल परंपरा को और मजबूत करता है।इस मुलाकात ने आध्यात्मिक ऊर्जा, जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरक संदेश दिया।महंत नरेशपुरी ने श्रीश्री का रामनामी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और बालाजी महाराज की प्रसादी भेंट की।

राष्ट्र शंखनाद महोत्सव का निमंत्रण सौंपा गया

दिल्ली में होने वाले सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव का निमंत्रण संस्था की आध्यात्मिक उत्तराधिकारी श्रीचितशक्ति अंजली गाडगील ने सिद्धपीठाधीश्वर डॉ. नरेशपुरी महाराज को दिया।इस निमंत्रण के माध्यम से आने वाले आयोजन में आध्यात्मिक सहयोग और भागीदारी को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा जताई गई।

E-Paper 2025