धीरेंद्र शास्त्री संग अनिरुद्धाचार्य झूमे, सड़क पर खाना खाया:बागेश्वर बाबा बोले- बच्चियों काली बनो…बुर्का वाली नहीं

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का रविवार को तीसरा दिन है। दिल्ली से शुरू हुई यात्रा हरियाणा होते हुए धीरे-धीरे वृंदावन की तरफ बढ़ रही है। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य आज यात्रा में शामिल हुए। वह धीरेंद्र शास्त्री के साथ भजन में झूमते नजर आए। भगवा ध्वज भी लहराया।

दोनों ने सड़क पर बैठकर पूड़ी और आलू की सब्जी खाई। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री संतों को पूड़ी और सब्जी परोसते नजर आए। यात्रा के दौरान एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर धीरेंद्र शास्त्री की ओर बढ़ने लगा। उसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा। बाद में धीरेंद्र शास्त्री ने उसे अपने पास बुलाया। उसने बाबा को बताया कि वह भक्त है। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया।

एक युवक रावण की ड्रेस में यात्रा में पहुंचा। उसे देखकर धीरेंद्र शास्त्री ने पास बुलाया। कहा- आओ दशानन, क्या हाल है? युवक ने जवाब में कहा, “महाराज जी, आपकी कृपा है। ये रावण भगवान राम की शरण में है।” इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “ये भगवान राम बोल रहा है। इसे मारा नहीं जाएगा।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा-

हिंदुओं भारतीय सेना को पैसा दान करो, ताकि ज्यादा गोला बारूद आ सके और पाकिस्तान को उड़ाया जा सके। जब दीया ही नहीं होगा, तो बत्ती का क्या करोगे? देश ही बचेगा तो जाति का क्या होगा? जागो रे हिंदुओं…। बच्चों को लव जिहाद से बचाओ..बच्ची तू काली बन, लेकिन बुर्का वाली मत बन…।

कल क्रिकेटर धवन और खली शामिल हुए थे कल यानी शनिवार को यात्रा में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और कल्कि पीठाधीश्वर भी शामिल हुए। धीरेंद्र शास्त्री ने जमीन पर बैठकर शिखर से बात की। दोपहर के भोजन के बाद WWE रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली यात्रा में शामिल हुए।

E-Paper 2025