धुरंधर 2 का पोस्टर जारी:खून से सने खौफनाक लुक में दिखे रणवीर सिंह, बोले- अब बिगड़ने का वक्त आ गया; आज आएगा टीजर

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सुपरहिट साबित हुई है। इसके बाद से ही दर्शक इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स आज दोपहर धुरंधर 2 का टीजर रिलीज कर सकते हैं। इससे पहले फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें रणवीर सिंह खून से सने खौफनाक लुक में नजर आ रहे हैं।

जारी किए गए पोस्टर में रणवीर सिंह बेहद डरावने अवतार में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में वह बारिश के बीच लाल रोशनी में खड़े नजर आ रहे हैं, जिससे ऐसा लग रहा है मानो उन पर खून की बारिश हो रही हो। पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।

वहीं, पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म के टाइटल का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म का नाम धुरंधर: द रिवेंज होगा। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। साथ ही, फिल्म का टीजर आज रिलीज किया जाएगा।

भारत में धुरंधर का कलेक्शन

पहला हफ्ता- 218.00 करोड़ रुपए

दूसरा हफ्ता- 261.50 करोड़ रुपए

तीसरा हफ्ता- 189.30 करोड़ रुपए

चौथा हफ्ता- 115.70 करोड़ रुपए

पांचवां हफ्ता- 35.80 करोड़ रुपए

32वां दिन (सोमवार)- 5.40 करोड़ रुपए

33वां दिन (मंगलवार)- 5.70 करोड़ रुपए

बता दें कि धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर. माधवन अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा सारा अर्जुन, राकेश बेदी और दानिश पंडोर ने भी काम किया। अब धुरंधर का सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है।

E-Paper 2025