भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर से पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में वो ‘मिस्ट्री गर्ल’ महिमा सिंह को गले लगाते दिख रहे हैं। महिमा सिंह के कंधे पर हाथ रखकर पवन सिंह कह रहे हैं ‘प्यार करना गुनाह नहीं है।’
ये वीडियो यूपी के सिद्धार्थ नगर मोहत्सव का है। कार्यक्रम में पवन सिंह एंकर को भी शादी के लिए प्रपोज करते नजर आए। एंकर ने कहा, ‘मैं लड़का ढूंढ रही हूं’। इस पर पवन सिंह खुद ही शादी का प्रपोजल देने लगे।
पवन सिंह ने यहां इशारे में खेसारी लाल यादव पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘कोई कहता है कि उनके 4 गाने इंटरनेशन हो गए। अब उनके गाने देश के बाहर विदेश में ही नहीं अंतरिक्ष में बजेंगे।’
पवन सिंह बोले- मुझसे शादी करोगी
वीडियो क्लिप में पवन सिंह स्टेज पर किसी एक्ट्रेस के साथ खड़े हैं। वो उनसे पूछते हैं, ‘आपकी शादी हो गई’ एक्ट्रेस कहती हैं, ‘जी अभी तो नहीं। कोई लड़का ढूंढ रहे हैं। सुंदर, सुशील, टिकाऊ, जुझारु, संस्कारी, कमाऊ। कोई हो तो बताओ।’
एक्सट्रेस का जवाब सुनकर पवन सिंह कहते हैं कि, ‘आपके सामने दिख रहा है, आप देख लीजिए। चुन लीजिए, इसमें क्या है क्या नहीं है। किस चीज की कमी है ये भी बता दीजिए।
सांवला हूं, काला हूं, कमाता हूं ही। सुंदर नहीं हूं, संस्कार है। टिकाऊ हूं। फैशन के जमाने में गारंटी नहीं भइया। सिर्फ वारंटी। लेकिन इतना जरूर बोलूंगा कि ये लड़का टिकाऊ है। अब सामने वाला न ठीक हो तो उसकी बात ही अलग है। लेकिन मैं टिकाऊ हूं। मैं टिकाऊ हूं, था और रहूंगा।’
पवन सिंह ने कहा- लंबी रेस का घोड़ा बनना है
एक्ट्रेस ने पवन सिंह से कहा कि आजकल के लड़के सुबह हाय कहते हैं और शाम को बाय कहते हैं। लेकिन जमाना उल्टा हो गया है। यहां तो शाम को हाय होता है और सुबह बाय।
इस पर पवन सिंह ने कहा कि लड़के? आजकल लड़कियां भी यहां बोलती हैं आई लव यू….बाबू मैं मंदिर से पूजा करके आ रही हूं, लेकिन वो बाबू की बाबू मंदिर नहीं कहीं और चली जाती हैं।
कमी ढूंढ़ेंगी तो इधर भी मिलेगी उधर भी मिलेगी, इसलिए लंबी रेस का घोड़ा बनना है तो दोनों को अच्छा रहना होगा।
पवन सिंह के बर्थ डे पर हुई थी तीसरी शादी की चर्चा
5 जनवरी को पवन सिंह के बर्थडे के दौरान उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने एक वीडियो शेयर किया था और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। इस वीडियो में पवन सिंह लड़खड़ाते दिखे थे। उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस सिंदूर लगाए करीब खड़ी थीं। इसके बाद पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा तेज हो गई थी।
यूपी की रहने वाली है एक्ट्रेस
बर्थडे पार्टी में पवन सिंह के करीब खड़ी महिला का नाम महिमा सिंह है। वो यूपी के बांदा की रहने वाली हैं। वो पवन सिंह के साथ फिल्म भी कर रही हैं।
पवन सिंह और महिमा सिंह का 5 जनवरी को ही एक गाना लॉन्च हुआ था। जिसका नाम बानी लइका है। इंटरनेट पर ये गाना तेजी से व्यूज बटोर रहा है।
पवन और उनकी पत्नी ज्योति सिंह लड़ रहे तलाक का केस
ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था।
इसके 3 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है।
- ज्योति ने पवन पर अबॉर्शन कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
- 2021 में पवन सिंह ने ज्योति से तलाक लेने के लिए आरा के फैमिली कोर्ट में अर्जी लगाई। अभी केस पेंडिंग हैं। आज यानी 8 अक्टूबर को इस पर फैसला आ सकता है।
- 2024 में जब पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे तो ज्योति ने उनके लिए प्रचार किया। तब खबरें आई कि दोनों में सुलह हो गई है।
- हालांकि, चुनाव नतीजे आने के बाद दोनों के अलगाव की खबरें आने लगी। ज्योति बार-बार साथ रहने की अपील करती रहती हैं।
2018 में पवन सिंह ने की थी दूसरी शादी
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही है। उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या की थी। इसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में साथ काम करने के दौरान पवन सिंह और अक्षरा सिंह में नजदीकी बढ़ी थी।
उनका रिश्ता कई सालों तक चला। फिर, उनका ब्रेकअप हो गया। पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह संग अचानक शादी करने का फैसला लिया था।
दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की, लेकिन कोर्ट में काउंसिलिंग के दौरान दोनों एक साथ रहने को सहमत की बात सामने आई थी।