जालंधर के साथ सटे फगवाड़ा मेंं शिव सेना नेता इंद्रजीत करवल और उसके बेटे जिम्मी पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में शिवसेना नेता का कान कटा है जबकि बेटे का सिर फट गया है। हिंदू संगठनों में हमले को लेकर रोष है। फगवाड़ा के बाजार में हुए इस हमले से दुकानदारों में भी रोष है।
रोष स्वरूप फगवाड़ा के लोगों व दुकानदारों ने जालंधर हाईवे पर धरना देकर बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। बाजार के दुकानदारों ने कहा कि हमलावर कई दिनों से धमकी दे रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया भी था लेकिन कोई कार्रवाई न होने से आज हमला हो गया।
अस्पताल पहुंची एसपी माधवी शर्मा से वहा मैजूद लोगों ने कड़े तेवर में सवाल किए जब पुलिस को तीन दिन पहले बताया था कि अरोपी तीन दिन से अवैध हथियार लेकर जिम्मी करवल की रेकी कर रहे है। तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसका नतीजा आज शिव सेना नेता उसका बेटा दोनों पर जानलेवा हमला हुआ।
गोली चलने का दावा, पुलिस ने कहा-जांच कर रहे
शिव सेना नेता करवल ने दावा किया है कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उनको तथा उनके बेटे को घायल कर दिया। उन्होंने गोली चलाने का भी दावा किया है। हालांकि गोली लगने से कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं
हालांकि पुलिस का कहना है कि गोली चलने का उन्हें पता नहीं है।इसे लेकर जांच चल रही है। घटना स्थल से गोली का कोई खोल बरामद नहीं हुआ है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस पर आरोप-हमलावरों से लेती है पैसे
अस्पताल में घायलों का हाल जानने और उनका बयान लेने के लिए DSP भारत भूषण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है और जल्द आरोपियों को काबू कर लेगी।
इस पर सिविल में एकत्रित दुकानदारों ने इल्जाम लगाया कि आपकी पुलिस हमलावरों से मिली हुई है और पैसा खाती है। पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। इस पर डीएसपी ने कहा कि ऐसा नहीं है, आपके सामने आरोपी गिरफ्तार होंगे।
DSP बोले-टीमें बना दी हैं, आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे
DSP भारत भूषण ने कहा कि अभी वह घटनास्थल पर नहीं जा पाए हैं। अस्पताल में आरोपियों से मिले थे। अभी घटनास्थल पर जाकर देखेंगे कि गोली चली है या नहीं। वैसे हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बना दी हैं। उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ितों ने एक आरोपी का नाम दानिश बताया है।
हमला होने के चार घंटे बाद पहुंची एससी माधवी शर्मा
जानकारी देते हुए इंद्रजीत करवल ने बताया कि पुलिस उनकी बात को लेकर कितना गंभीर है। घटना के चार घंटे बीत जाने एसपी फगवाड़ा सिविल अस्पताल में नहीं पहुंची। अपने ॉफिस में बैठ मीडिया को बाइटें दे रही है। जिसके रोष के चलते इंद्रजीत करवल ने पुलिस को बयान देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा पुलिस को बार बार सूचना देने पर कोई कार्रवाई नहीं की।
तीन दिन से रेकी कर रहे थे हमलावर
शिव सेना नेता के लोगों ने बताया कि हमलावर तीन दिन से रेकी कर रहे थे। नेता के बार जानकारी कर रहे थे। पुलिस इसकी जानकारी और आरोपियों के फोन नंबर भी दिए गए लेकिन पुलिस ने आगे से झूठ बोला कि उनका फोन बंद आ रहा है।
लेकिन करवल ने बताया कि हमले के बाद उनके बेटे के दोस्तों की ओर से हमला करने वालों को फोन किया तो फोन चल रहा था। इंद्रजीत करवल के साथियों ने जब एसपी फगवाड़ा से तीखे सवाल करते हुए कहा कि पुलिस इस बात का जवाब दे कि जब पहले से जानकारी दी थी अरोपी गिरफ्तार क्यों नहीं किए गए।
जिम्मी के दोस्त बोले उसे जहां बुला अकेले में
सिविल अस्पताल में करवल के साथियों ने बताया कि जिम्मी के दोस्त को पकड़ा किडनैप कर उसके सिर पर रिवॉल्वर लगा कर बोले- जिम्मी को जहां बुलाओ लेकिन उसने नहीं बुलाया उसके बताने पर पुलिस को सुचना दी थी।
एसएसपी से मांग- लापरवाह पुलिस वाले ससपेंड हों
करवल के साथियों ने कहा मौजूदा पुलिस अधिकारी को भी ससपेंड किया जाना चाहिए आगे भी अपनी डयूटी ईमानदारी से करे आगे से शहर में एसी घटना न हो सके।