बच्चों के लिए बनाएं लौकी की ऐसी डिश, मैगी -पास्ता भी भूल जाएंगे

आजकल ज्यादातर बच्चे मैगी, पास्ता और फास्ट फू* खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में माता-पिता के लिए उन्हें हेल्दी सब्जियां खिलाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। खासकर लौकी का नाम सुनते ही बच्चे नाक-मुंह बनाने लगते हैं।

लेकिन अगर लौकी को थोड़ा अलग तरीके से बनाया जाए, तो वही सब्जी बच्चों की फेवरेट डिश बन सकती है। अगर आपका बच्चा लौकी खाने से मना करता है, तो एक बार लौकी का टेस्टी स्नैक्स जरूर ट्राय करें।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं लौकी का टेस्टी और हेल्दी चीला, जिसे खाने के बाद बच्चे मैगी और पास्ता भी भूल सकते हैं। यह रेसिपी इतनी स्वादिष्ट है कि बच्चे इसे मजे से खाएंगे और धीरे-धीरे हेल्दी सब्जियों की आदत भी पड़ जाएगी।

लौकी खाने के फायदे

लौकी सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। अगर बच्चों को बचपन से ही लौकी की आदत डाल दी जाए, तो उनकी हेल्थ काफी अच्छी रह सकती है। लौकी के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

  • लौकी पाचन को बेहतर बनाती है
  • शरीर को ठंडक देती है
  • वजन कंट्रोल में मदद करती है
  • बच्चों को जरूरी विटामिन और मिनरल देती है।

लौकी का टेस्टी चीला बनाने की सामग्री

 

  • 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
  • आधा कप सूजी
  • आधा कप दही
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ चीज
  • थोड़ा तेल या बटर

    लौकी का चीला बनाने की आसान विधि

    स्टेप 1 -सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी को एक बाउल में लें।
    स्टेप 2– इसमें सूजी, दही, प्याज, हरी मिर्च, नमक और मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    स्टेप 3– इस मिश्रण को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।
    स्टेप 4– अब तवा गर्म करें और थोड़ा सा तेल या बटर लगाएं।
    स्टेप 5– तवे पर बैटर डालकर गोल चीले की तरह फैलाएं।
    स्टेप 6– दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
    स्टेप 7– ऊपर से थोड़ा चीज डालें और टोमैटो सॉस के साथ बच्चों को सर्व करें।

E-Paper 2025