भागलपुर जिले के एकचारी थाना क्षेत्र में हुए किसान बबलू मंडल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में बाप-बेटे सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो मस्केट राइफल, 19 जिंदा कारतूस और आठ खोखा बरामद किए गए हैं।
8 मार्च को हुई थी किसान की हत्या
मामले को लेकर शहर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि 8 मार्च को एकचारी थाना क्षेत्र में किसान बबलू मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद हत्या की साजिश रचने वाले बाप-बेटे को भी दबोच लिया गया।
निशानदेही पर हुई तीन आरोपियों की हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में सहयोग करने वाले मनोज, शंभू और सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
जमीन बंटवारे को लेकर हुई हत्या
पुलिस के अनुसार बबलू मंडल की हत्या गंगा से निकली जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में की गई थी। इस मामले के खुलासे के लिए कहलगांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एकचारी थाना और जिला सूचना इकाई की टीम गठित की गई थी, जिसने एक दिन के भीतर ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सूरज का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि मामले में जल्द सुनवाई कराकर दोषियों को सजा दिलाई जा सके।
Post Views: 21