लखनऊ विश्वविद्यालय में एम.फार्म की होगी शुरुआत:पहले सत्र में 15 सीटों पर होगा दाखिला, PCI ने दी मान्यता

फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया (PCI) ने लखनऊ विश्वविद्यालय में एम.फार्म (फार्मास्युटिक्स) और एम.फार्म (फार्माकोलाजी) पाठ्यक्रमों के संचालन की अनुमति दे दी है। LU के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। इस सुविधा के बाद अब यहां UG से लेकर PG स्तर तक फार्मेसी शिक्षा ली जा सकेगी। जानकीपुरम स्थित विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर में स्थापित इंस्टीट्यूट आफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में अभी तक स्नातक स्तर पर बी.फार्म और डी.फार्म (डिप्लोमा पाठ्यक्रम) संचालित है।

PCI ने दी मान्यता

बी.फार्म की 100 सीटों पर कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) और डी.फार्म में LU की प्रवेश परीक्षा से प्रवेश लिए जाते हैं। PCI ने इन दोनों की अगले सत्र की फिर से मान्यता भी दे दी है।

 

E-Paper 2025