सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर 82,850 पर पहुंचा:निफ्टी 200 अंक चढ़ा, 25,600 पर कारोबार कर रहा, मेटल-आईटी शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स में आज यानी बुधवार 25 फरवरी को तेजी है। ये 600 अंक (0.70%) चढ़कर 82,850 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक (0.80%) की तेजी है। ये 25,600 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में मेटल-आईटी शेयरों में खरीदारी है।

एशियाई मार्केट में तेजी के साथ कारोबार

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 1.44% चढ़कर 58,145 पर कारोबार कर रहा है।
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.19% चढ़कर 6,100 पर पहुंच गया है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.81% चढ़कर 26,805 पर ट्रेड कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.19% चढ़कर 4,166 पर है।

अमेरिकी बाजार में 24 फरवरी को गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 370 अंक (0.76%) चढ़कर 49,174 पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.04% चढ़कर 22,863 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 52 अंक (0.77%) चढ़कर 6,890 पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने 3,483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 23 फरवरी को 102 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,161 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 1,370 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान DIIs ने 15,980 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

IRFC में 4% हिस्सेदारी बेच रही सरकार, फ्लोर प्राइस ₹104 तय

सरकार रेलवे की फाइनेंस कंपनी IRFC में अपनी 4% तक हिस्सेदारी बेच रही है। यह बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है। यह ऑफर नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए आज से खुल गया है। वहीं, रिटेल निवेशक गुरुवार, 26 फरवरी को अपनी बोलियां लगा सकेंगे।

इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹104 प्रति शेयर तय किया गया है। मंगलवार, 24 फरवरी को IRFC का शेयर ₹109.40 पर बंद हुआ था। यानी सरकार निवेशकों को मौजूदा कीमत से डिस्काउंट पर शेयर ऑफर किया है। हालांकि आज ये शेयर करीब 4% नीचे 105 रुपए पर आ गया है।

क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी के IPO का आखिरी दिन

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के IPO का आज आखिरी दिन है। ये 24 फरवरी तक 0.47 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आई है।

सेंसेक्स कल 1069 अंक गिरकर बंद हुआ था

सेंसेक्स में कल यानी मंगलवार 24 फरवरी को गिरावट रही। ये 1069 अंक (1.28%) गिरकर 82,226 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 288 अंक (1.12%) की गिरावट रही। ये 25,425 के स्तर पर आ गया है। कल के कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली रही।

E-Paper 2025