सेंसेक्स 650 अंक चढ़कर 82,700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 200 अंक की बढ़त; मेटल, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में 3.5% तक की तेजी

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 15 अक्टूबर को सेंसेक्स 650 अंक चढ़कर 82,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी है, ये 25,330 पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी है। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, NTPC और L&T के शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी है। टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक में गिरावट है।

NSE के सभी सेक्टर में आज तेजी है। रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा 3.5% चढ़ा है। इसके अलावा, PSU बैंक 1.76%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.26% और मेटल में 1.1% की बढ़त है।

एशियाई बाजार में गिरावट, अमेरिकी चढ़कर बंद

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.83% ऊपर 3,626 पर और जापान का निक्केई 1.31% चढ़कर 47,463 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.10% ऊपर 25,720 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.065% गिरकर 3,862 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • 14 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.44% चढ़कर 46,270 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.76% और S&P 500 में 0.16% की गिरावट रही।

14 अक्टूबर को FII ने 2,333 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 14 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,508.53 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,661.13 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹1,961.67 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 17,791.56 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
  • सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

कल 300 अंक गिरा था बाजार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 14 अक्टूबर को सेंसेक्स 297 अंक गिरकर 82,030 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 82 अंक की गिरावट रही, ये 25,146 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयर्स गिरकर बंद हुए। बजाज फाइनेंस और BEL सहित कुल 10 शेयर्स नीचे बंद हुए। NSE के सभी सेक्टर में गिरावट रही। मीडिया, मेटल, बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सबसे ज्यादा गिरे।

E-Paper 2025