हिमाचल में बाउंसर के सुरक्षा घेरे में मैरिज:हरियाणा से आई बारात; सोशल मीडिया में हो रही चर्चा; पिता बोले-झूठ फैलाया जा रहा, FIR करुंगा

हिमाचल प्रदेश में बाउंसर की सिक्योरिटी के बीच हुई एक शादी सुर्खियां बटौर रही है। इस मैरिज की सोशल मीडिया में खूब चर्चाएं हो रही है। चर्चा है कि सोने व हीरे से जड़ित जेवरात की रखवाली के लिए शादी में बाउंसर बुलाए गए। मगर दुल्हन के पिता सुरेंद्र कुमार ने फेक न्यूज बताते हुए एफआईआर की बात कही।

सुरेंद्र कुमार ने बताया- बारात हरियाणा से आई। वहां कुछ लोग शादी में बाउंसर बुलाते हैं। इसलिए, उनकी बेटी की शादी में बारात के साथ बाउंसर आए। मगर सोशल मीडिया में कहा जा रहा है कि बाउंसर जेवरात की सुरक्षा के लिए बुलाए गए, उन्होंने इस खबर को झूठा बताया। उन्होंने कहा- लोग सोशल मीडिया में गलत प्रचार कर रहे हैं। इससे वह आहत है।

24 अक्टूबर को कालका से सुन्नी आई बारात

बता दें कि 24 अक्टूबर को हरियाणा के कालका से एक बारात शिमला से लगभग 30 किलोमीटर दूर सुन्नी पहुंची। बारात के साथ सात बाउंसर आए। इनमें पांच पुरुष और दो महिलाएं थी। एक बाउंसर के पास गन था।

इस दौरान गनमैन और बाउंसर दूल्हा व दुल्हन के आसपास घूमते नजर आए। सोशल मीडिया में चर्चा हो रही है कि दूल्हे का सेहरा सोने व हीरे से जड़ित था। इसी तरह दूसरे कीमती आभूषण भी पहन रखे थे।

फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आई शादी

इससे जुड़े फोटो और वीडियो आज सुबह से सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग शांत यह शादी चर्चा में आई है। इस शादी में 150 से ज्यादा बाराती सुन्नी पहुंचे थे। वर और वधु पक्ष दोनों निरंकारी मिशन से जुड़े है। इसलिए लगभग 500 निरंकारी मेहमान भी इस शादी में शामिल हुए। स्थानीय लोग भी शादी में पहुंचे।

सकीला और वंश शादी के बंधन में बंधे

दुल्हन का नाम सकीला और दूल्हे का नाम वंश बताया जा रहा है। वर व वधु दोनों परिवारों का कबाड़ का अच्छा बिजनेस है। दूल्हा लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

E-Paper 2025