होली के मौके पर बनाएं रंगीन पूड़ियां, बच्चों को पसंद आएगा ये ‘कलरफुल लंच’

हम सभी जानते हैं कि होली रंगों का त्योहार है। इस दिन घर पर कई तरह के पकवान बनते हैं। बहुत से घरों में पुआ-पुड़ी खाने रिवाज होता है। ऐसे में आप अपने घर पर बच्चों के लिए रंगीन पुड़ी बना सकते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि रंगीन पुड़ी बनाना बहुत कठिन होगा, मगर इसे बनना बहुत सरल है।


देखा जाए तो बाजार में मिलने वाली मिलावटी मिठाइयों और जंक फूड के बजाय, आप घर पर ही नेचुरल चीजों का उपयोग करके बच्चों के लिए एक ‘कलरफुल और हेल्दी’ लंच तैयार कर सकते हैं।

आप घर हरे और लाल रंग की पुड़ी बना सकते हैं। इसके लिए पालक और चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि यह न सिर्फ दिखने में आकर्षक होती हैं, बल्कि पोषण से भी भरपूर होती हैं। पालक में मौजूद आयरन और चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए आइए इस लेख में इसे बनाने के पूरी रेसिपी के जानते हैं। 

कैसे तैयार करें पालक की ‘ग्रीन पूड़ी’?

  • सबसे पहले ताजी पालक को धोकर हल्का उबाल लें और फिर इसे मिक्सी में पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • गेहूं के आटे में यह पालक पेस्ट, थोड़ा सा अजवाइन, नमक और एक चम्मच तेल डालकर सख्त आटा गूंथ लें। अब इसे सामान्य पूड़ी के जैसे तल लें।
  • पालक की ये पूड़ियां न सिर्फ दिखने में आकर्षक लगती हैं, बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं।
E-Paper 2025