अजमेर में युवक पर हमले के तीन आरोपी अरेस्ट:कचरे के डिब्बे में पटाखे फोड़ने से रोकने पर हुआ था विवाद, मां ने दी थी शिकायत

अजमेर में दीपावली पर नई चौपाटी रीजनल कॉलेज के सामने आतिशबाजी के दौरान मारपीट के मामले में हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया।

ASI जयपाल ने बताया कि दीपावली पर रोशनी देखने के दौरान एक युवक से मारपीट के मामले में फरार चल रहे लोहाखान भोपों का बाड़ा पीडी ग्राउंड निवासी विकास सिंदल(21), हिनेश ढोली(20) और वाल्मीकि बस्ती निवासी गुंजन लखन(20) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिए गए।

E-Paper 2025