आधे राजस्थान से मानसून लौटा, 3 राज्यों से विदाई:MP में 30 सितंबर से वापसी होगी; बिहार में अगले एक हफ्ते तक बारिश होगी

राजस्थान, पंजाब और गुजरात से मानसून की वापसी होने लगी है। मध्य प्रदेश में लौटते मानसून के चलते बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में अगले 10 दिन और बारिश होगी। 30 सितंबर के बाद MP से मानसून लौटने लगेगा।

बिहार में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक हफ्ते मानसून की एक्टिविटी जारी रहेगी। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश होने की भी संभावना है।

उधर यूपी में बारिश से नदियां उफान पर हैं। लखीमपुर खीरी, बलिया, गोंडा समेत 8 जिलों के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लखीमपुर खीरी में 4 सेकेंड में मकान बह गया। 48 घंटे में यहां 8 मकान नदी में समा गए हैं।

मौसम विभाग ने गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा में यलो अलर्ट जारी किया है।

E-Paper 2025