अभिनेता सूर्या अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। अस्थाई तौर पर इसे ‘सूर्या 46’ कहा जा रहा है। इस फिल्म के एलान के बाद से ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। अब जल्द ही उन्हें अपने चहेते सितारे की आगामी फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी। मेकर्स ने इसका एलान किया है। जानिए कब और कहां देख सकेंगे फर्स्ट लुक?
सोमवार को आएगा फर्स्ट लुक
प्रोडक्शन हाउस ने रविवार को सोशल मीडिया अकाउंट से यह घोषणा की है कि फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया जाएगा। साझा किए गए पोस्ट में बताया गया कि फिल्म का फर्स्ट लुक 2 मार्च को आएगा। पोस्टर के साथ, मेकर्स ने एक कैप्शन भी लिखा, ‘एक शानदार नजारा बनने वाला है। एक ऐसी मौजूदगी, जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते। ‘सूर्या 46’ का फर्स्ट लुक कल सुबह 10:18 बजे पर आएगा’।
Post Views: 24