एएफसीएटी-1 का परिणाम घोषित, इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड; जानें कैसा परिणाम

भारतीय वायु सेना (IAF) ने वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (AFCAT) 1, 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके AFCAT के आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन कर अपने परिणाम देख सकते हैं।लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अब वायु सेना चयन बोर्ड (Air Force Selection Board) के साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो चयन प्रक्रिया का अगला चरण है। एएफसीएटी परीक्षा विभिन्न शाखाओं में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है, जिनमें फ्लाइंग शाखा और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाएं शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे चयन प्रक्रिया के अगले चरणों की तैयारी करते समय अपने स्कोरकार्ड को सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में इसकी आवश्यकता पड़ सके साथ ही, वे स्कोरकार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यान से वेरिफाई करें। यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी या त्रुटि मिले, तो वे आधिकारिक AFCAT पोर्टल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

कैसे होता है चयन?

भारतीय वायु सेना में भर्ती की प्रक्रिया तीन चरणों में होती है। पहला चरण स्क्रीनिंग टेस्ट है, जिसमें उम्मीदवारों की योग्यता और तार्किक क्षमता की जांच कर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाता है

दूसरा चरण समूह गतिविधियां और मनोवैज्ञानिक परीक्षण है, जिसमें उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार और समूह मूल्यांकन होता है। अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट द्वारा उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस की जांच की जाती है। इन सभी अंकों के आधार पर भारतीय वायु सेना अंतिम मेरिट सूची जारी करती है।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
  • “AFCAT Result 2026 EDCIL” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन विवरण, यानी पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर AFCAT 1 का रिजल्ट PDF और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
E-Paper 2025