एमपी राज्य पात्रता परीक्षा पेपर-1 और 2 की उत्तर कुंजी जारी, अभी यहां से करें डाउनलोड

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने हाल ही में राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET) 2026 की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

आंसर की के साथ ही उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी PDF में उपलब्ध है। इससे छात्र यह देख पाएंगे कि उन्होंने परीक्षा में कौन सा विकल्प चुना था और अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। यह कदम परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका

यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि आयोग द्वारा जारी किए गए किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो वे ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को एक निश्चित समय सीमा दी गई है। लिंक सक्रिय होने के 5 दिनों के भीतर छात्रों को अपनी आपत्तियां सबमिट करनी होंगी। साथ ही, आपत्ति के समर्थन में प्रामाणिक स्रोत या सबूत अपलोड करना अनिवार्य है। बिना ठोस प्रमाण के किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

वैकल्पिक विषयों की सूची

राज्य पात्रता परीक्षा-2025 के प्रथम प्रश्न पत्र (शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति) और 31 वैकल्पिक विषयों के प्रश्न पत्रों की चारों सेट (A, B, C, D) की संयुक्त प्रावधिक उत्तर कुंजी अब उपलब्ध है।

  • रसायन विज्ञान
  • वाणिज्य
  • संगणक विज्ञान एवं अनुप्रयोग
  • अपराध विज्ञान
  • रक्षा और रणनीतिक अध्ययन
  • अर्थशास्त्र
  • अंग्रेजी
  • पृथ्वी विज्ञान
  • भूगोल
  • हिन्दी
  • इतिहास
  • गृह विज्ञान
  • विधि
  • पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • प्रबंधन
  • मराठी
  • गणितीय विज्ञान
  • संगीत
  • कलामंच
  • दर्शनशास्त्र
  • शारीरिक शिक्षा
  • भौतिक विज्ञान
  • राजनीति विज्ञान
  • मनोविज्ञान
  • संस्कृत
  • संस्कृत पारम्परिक विषय
  • समाजशास्त्र
  • उर्दू
  • दृश्य कला
  • योग

उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in खोलें।
  • वेबसाइट पर “अस्थायी उत्तर कुंजी – राज्य पात्रता परीक्षा 2026” लिंक खोजकर उस पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखाई देगी।
  • अपनी उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।
E-Paper 2025