करवटें बदलते हुए बीतती है रात तो सोने से पहले करें ये 5 काम, मिलेगा आराम

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी और गहरी नींद लेना कई लोगों के लिए चुनौती बन गया है। देर रात तक मोबाइल चलाना, तनाव, अनियमित दिनचर्या और गलत खान-पान की आदतें नींद को प्रभावित करती हैं। इन्ही चीजों की वजह से आजकल ज्यादातर लोग रात भर करवटें बदलते रहते हैं और सुबह उठकर थकान महसूस करते हैं। 

अच्छी नींद न मिलने से न केवल शरीर पर असर पड़ता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। ऐसे में दवाइयों पर निर्भर होने के बजाय कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय अपनाकर नींद को बेहतर बनाया जा सकता है।

आयुर्वेद और घरेलू टिप्स इस समस्या का सरल समाधान दे सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान और असरदार उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप बेहतर और सुकून भरी नींद पा सकते हैं।

पहला नुस्खा

  • सोने से पहले गुनगुना दूध पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है।
  • इसमें मौजूद तत्व शरीर को रिलैक्स करते हैं।
  • दूध का सेवन नींद जल्दी आने में मदद करता है। 
    दूसरा नुस्खा

    • रात को सोने से पहले पैरों के तलवों पर सरसों के तेल या घी से मालिश करनी चाहिए।
    • तलवों की हल्की मालिश करने से शरीर को आराम मिलता है।
    • ये उपाय आयुर्वेद में भी काफी प्रभावी माना गया है।
    • तलवों की मालिश करने से गहरी नींद आने में मदद मिलती है।
      तीसरा नुस्खा

      • सोने से पहले मोबाइल या स्क्रीन से दूरी बनाना बेहद जरूरी है।
      • मोबाइल की ब्लू लाइट दिमाग को एक्टिव रखती है।
      • मोबाइल की ब्लू लाइट की वजह से नींद आने में परेशानी होती है।
      • इसलिए सोने से कम से कम 30 मिनट पहले स्क्रीन का उपयोग बंद कर दें।
        चौथा नुस्खा

        • रात के समय हल्का और सुपाच्य भोजन करना चाहिए।
        • भारी और तला-भुना खाना पाचन को प्रभावित करता है।
        • ज्यादा भारी खाना खाने से नींद में बाधा आती है।
        • इसलिए रात के समय हल्का भोजन नींद को बेहतर बनाता है।
E-Paper 2025