एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी के कई जिला प्रभारियों को बदला है। जीतू पटवारी के गृह जिले इंदौर ग्रामीण को छोड़कर बाकी 70 जिलों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
प्रमोट हुए नेताओं की जगह दूसरे नेताओं को जिम्मा
पीसीसी चीफ ने नरसिंहपुर, खंडवा सिटी, ग्वालियर सिटी के प्रभारी बदले हैं। खंडवा सिटी की इंचार्ज रीना बौरासी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बन गई हैं। उनकी जगह खंडवा ग्रामीण के जिला प्रभारी आरके दोगने (विधायक हरदा) को खंडवा शहर और ग्रामीण दोनों जिलों का प्रभारी बनाया गया है।
ऐसे ही ग्वालियर शहर की इंचार्ज हिना कांवरे के राष्ट्रीय सचिव बनने के कारण ग्वालियर ग्रामीण के प्रभारी पीसी शर्मा (पूर्व मंत्री) को शहर और ग्रामीण दोनों का प्रभार दिया गया है। कांग्रेस के संगठन प्रभारी सुखदेव पांसे (पूर्व मंत्री) के पास नरसिंहपुर जिले का प्रभार था। अब आलोक मिश्रा को नरसिंहपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
जीतू पटवारी का गृह जिला इसलिए खाली
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का गृह जिला इंदौर ग्रामीण के जिला प्रभारी अवनीश भार्गव मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक बनाए गए हैं। भार्गव जैसे सीनियर और समन्वय बनाने वाले नेता का नाम तय नहीं हो पाया। इसलिए फिलहाल इंदौर ग्रामीण के जिला प्रभारी को घोषित नहीं किया गया है।
अब जिले वार कांग्रेस के प्रभारियों की लिस्ट देखिए
- मुरैना सिटी– राम किंकर गुर्जर
- मुरैना ग्रामीण– लाखन सिंह यादव (उपाध्यक्ष)
- श्योपुर– सुनील शर्मा (महासचिव)
- भिंड शहर व ग्रामीण– बैजनाथ कुशवाह (महासचिव)
- ग्वालियर शहर व ग्रामीण– पीसी शर्मा (पूर्व मंत्री)
- अशोकनगर– रोशनी यादव (महासचिव)
- दतिया- गुड्डू राजा (महासचिव)
- शिवपुरी- देवेंद्र शर्मा
- गुना- दिनेश गुर्जर (महासचिव)
- सागर सिटी- मनोज कपूर (सचिव)
- सागर ग्रामीण- घनश्याम सिंह (महासचिव)
- छतरपुर- सुरेश राजे (महासचिव)
- दमोह- हर्ष यादव (महासचिव)
- पन्ना- राजभान सिंह (सचिव)
- टीकमगढ़- राव यादवेंद्र सिंह यादव (महासचिव)
- निवाड़ी– रामलखन दंडोतिया
- रीवा शहर व ग्रामीण- संजय शर्मा (महासचिव)
- मऊगंज– मकसूद अहमद
- सतना सिटी– सुनील सर्राफ (सचिव)
- सतना ग्रामीण- विनय सक्सेना (महासचिव)
- मैहर– गुरमीत सिंह (मंगू) (महासचिव)
- सीधी– दिलीप मिश्रा
- सिंगरौली शहर व ग्रामीण- कविता पांडे (महासचिव)
- शहडोल– नारायण पट्टा (महासचिव)
- अनूपपुर– सुखेन्द्र सिंह बन्ना
- उमरिया – नीरज बघेल (सचिव)
- डिंडोरी – फुंदेलाल मार्को (महासचिव)
- जबलपुर सिटी – राजकुमार खुराना
- जबलपुर ग्रामीण- रजनीश सिंह (महासचिव)
- कटनी शहर व ग्रामीण – वीरेंद्र द्विवेदी (महासचिव)
- बालाघाट – लखन घनघोरिया (उपाध्यक्ष)
- छिंदवाड़ा सिटी – सुनील जायसवाल (महासचिव)
- पांढुर्ना – रामू टेकाम (महासचिव)
- मंडला – किरण अहिरवार (महासचिव)
- नरसिंहपुर – आलोक मिश्रा
- सिवनी – सोहन वाल्मीकि (महासचिव)
- नर्मदापुरम – ओम पटेल
- बैतूल – सुनील उइके
- हरदा – रचना जैन (संयुक्त सचिव)
- भोपाल सिटी – रवि जोशी (उपाध्यक्ष)
- भोपाल ग्रामीण – विनय बाकलीवाल (महासचिव)
- रायसेन – शैलेन्द्र पटेल (महासचिव)
- राजगढ़ – सुरेंद्र सिंह हनी बघेल (उपाध्यक्ष)
- सीहोर – जयश्री हरिकिरण (महासचिव)
- विदिशा – प्रभु सिंह ठाकुर (महासचिव)
- उज्जैन सिटी – अमित शर्मा (महासचिव)
- उज्जैन ग्रामीण – चंदर सौंधिया (महासचिव)
- देवास सिटी – सुरेंद्र सिंह (शेरा)
- देवास ग्रामीण – सदाशिव यादव
- रतलाम शहर व ग्रामीण- प्रताप ग्रेवाल (महासचिव)
- शाजापुर – निर्मल मेहता
- मंदसौर – मनोज राजानी
- नीमच – अरविंद बागड़ी
- आगर–मालवा – आतिफ अकील (महासचिव)
- इंदौर सिटी – संजीव सक्सेना (महासचिव)
- इंदौर ग्रामीण- (रिक्त)
- खंडवा शहर व ग्रामीण- आरके दोगने (महासचिव)
- बुरहानपुर शहर व ग्रामीण- ग्यारसीलाल रावत (महासचिव)
- धार – रघु परमार (महासचिव)
- झाबुआ – अमन बजाज
- खरगोन – जय सिंह ठाकुर (महासचिव)
- अलीराजपुर – रामवीर सिकरवार (महासचिव)
- बड़वानी – झूमा सोलंकी (उपाध्यक्ष)