कानपुर में सुबह छाई धुंध, अधिकतम पारा 3°C गिरा:5.8Km की रफ्तार से चल रहीं हवाएं; 14 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

कानपुर में बुधवार को अधिकतम पारे में 3 डिग्री की गिरावट रही। जिले का अधिकतम तापमान 26.4 दर्ज डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो पहाड़ों पर बर्फबारी से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

दिन में निकली तेज धूप में लोगों को ठंड से राहत दी। वहीं, देर शाम होते ही 5.8 किमी की रफ्तार से चली उत्तर पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन पैदा की। सुबह औैर शाम की सर्दी ने गर्म कपड़ों के बाजार में भीड़ बढ़ा दी है। परेड, नवीन मार्केट, गुमटी व पीरोड समेत शहर की कई बाजारों में जैकेट, स्वेटर समेत कार्डिगन आदि की खरीदारी बढ़ा दी है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने कहा-

14 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हालांकि दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन सुबह और शाम गलन वाली ठंड तापमान को गिराएगी। सुबह के समय कोहरा पड़ेगा।

कोहरे के कारण कई ट्रेनों को किया गया रद्द

कोहरे की मार का हवाला देकर रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक दिसंबर से 12 फरवरी 2026 तक, 12596 आनंद विहार-गोरखपुर दो दिसंबर से 13 फरवरी तक निरस्त है।

इसके अलावा, सप्ताह में 3 दिन चलने वाली 22406 आनंद विहार- भागलपुर 3, 10, 17, 24, 31 दिसंबर और 7, 14, 21, 28 जनवरी, 4, 11, 18, 25 फरवरी को निरस्त की गई है।

कानपुर का AQI आज सुबह 84 रहा

गुरुवार सुबह 6.58 बजे कानपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 84 रिकॉर्ड किया गया। ये हवा की संतोषजनक स्थिति है। इस समय हवा की स्थिति 10 किमी/घंटे रही।

डीएम बोले- शीतलहर से बचाव में लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में बैठक ली। उन्होंने शीतलहर और घने कोहरे से बचाव के लिए राहत कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों से कहा- जन सहायता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि तैयारियों के अभाव में कोई दुर्घटना होती है तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

अधिकारी अपने क्षेत्र के रैन बसेरों का निरीक्षण करें। अगर किसी रैन बसेरे में शुल्क लेने की शिकायत मिली तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा गोशाला में ठंड से गोवंश मरने की शिकायत न आए।

E-Paper 2025