घर का छत गिरा, मलबे में दबे 3 लोग:नालंदा में दादी-पोते की मौत, भाई जख्मी, 60 साल पुराना था मकान

नालंदा में 60 साल पुराना मकान का जर्जर छत गिर गया। इससे घर के तीन सदस्य मलबे में दब गए। दादी और पोते की इस घटना में मौत हो गई है। जबकि, एक भाई जख्मी है। मामला रहुई प्रखंड के इमामगंज गांव का है। हादसे में 14 साल के किशोर की मौत हो गई है। घटना मंगलवार की रात हुई है।

मृतक की पहचान धर्मवीर कुमार के 14 साल के बेटे आशीष कुमार के रूप में की गई है। दादी (80) आनंदी महतो की पत्नी फुलिया देवी की आज मौत हो गई है। जबकि, छत के मलबे में दबकर आशीष का छोटा भाई (12) निरंजन कुमार जख्मी हो गया। जिन्हें इलाज के लिए पावापूरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घटना के सम्बन्ध में मृतका की मां शोभा देवी ने बताया कि रात में बच्चे अपने दादी के साथ सोए हुए थे। तभी अचानक छत भर-भरा कर नीचे गिर गई। तेज आवाज हुई, जिसके कारण मेरी नींद खुली, बच्चे और उनकी दादी मलबे में दबे हुए थे।

इलाज के समय 2 की मौत

आसपास के लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए आशीष और उसकी दादी को पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां आशीष और दादी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

केरल में मजदूरी करते पिता

धर्मवीर कुमार घर के जीवकोपार्जन चलाने के लिए केरल में रहकर मजदूरी करने का काम करते हैं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर धर्मवीर गांव लौट रहे हैं।

परिवार वालों की मांग है कि सरकार उचित मुआवजा और रोजगार दें। इलाज की बेहतर व्यवस्था हो सके। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ सोए हुए थे। गर्मी लगने की वजह से वह दादी के कमरे में चले गए। जहां पंखा लगा हुआ था। तभी अचानक देर रात हादसा हो गया। कल शाम यहां बारिश भी हुई थी।

इस मामले में रहुई थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया इलाज के क्रम में एक बच्चा और उसकी दादी की मौत हो गई है। पुलिस शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। मकान का छत पुराना हो गया था। तभी देर रात हादसा हुआ है।

 

E-Paper 2025