भीलवाड़ा के एक सरकारी स्कूल के एनुअल फंक्शन में स्टूडेंट्स के अमर्यादित गानों पर डांस का मामला सामने आया है।
स्कूल में डीजे लगाया गया था, जिसकी धुनों पर स्कूली बच्चियां भी डांस कर रही थी। इसी बीच छत पर गुपचुप-गुपचुप… सोया था बहनोई और 3 पैग जैसे गाने बजाए गए। स्टूडेंट्स इन गानों पर डांस करने लगी।
हालांकि डांस का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस जारी किया।
ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी शिखा राणा का कहना है कि स्कूल प्रिंसिपल को नोटिस कर 3 दिन मे जवाब मांगा है। ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी कर दिया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी
जानकारी के अनुसार- शक्करगढ की सरकारी स्कूल में 9 फरवरी को एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया था। इसमें स्टूडेंट्स और स्कूल स्टाफ के साथ सभी टीचर्स भी मौजूद थे।
इस दौरान फिल्मी गानों पर स्टूडेंट्स ने डांस किया। इसी बीच डीजे ने अमर्यादित और फूहड़ गाने बजाना शुरू कर दिया, जिन पर स्कूली बच्चियां भी डांस करने लगी।
स्कूल परिसर में अमर्यादित गानों पर डांस का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रूख अपनाया और कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।