अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूयॉर्क टाइम्स पर 15 बिलियन डॉलर (1.3 लाख करोड़ रुपए) का मानहानि केस करने की धमकी दी है। उन्होंने सोशल साइट ट्रुथ पर लिखा कि यह अखबार उनके परिवार और बिजनेस के बारे में झूठ फैलाता है। वह इसके खिलाफ फ्लोरिडा राज्य में केस दर्ज करने जा रहे हैं।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि NYT दशकों से उनके खिलाफ ‘झूठी’ खबरें छाप रहा है। यह वामपंथी पार्टियों की भाषा लिखता है। ट्रम्प ने कहा कि यह अखबार डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रचार करता है। इसने कमला हैरिस के समर्थन में पहले पन्ने पर लेख छापा था। यह अमेरिका फर्स्ट मूवमेंट, MAGA के खिलाफ है।
उन्होंने लिखा कि अखबार लम्बे समय वीडियो और डॉक्यूमेंट की हेराफेरी करके अफवाह फैला रहा है। जो गैर कानूनी है। इसे रोकना होगा। मुझे गर्व है कि मैं यह करने जा रहा हूं। बता दें कि ट्रम्प का बयान न्यूयॉर्क टाइम्स के ट्रम्प और बदनाम फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन के रिश्तों पर खबर छापने के बाद आया है।