पीएम ने पुडुचेरी में 2700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए:कहा-कांग्रेस-DMK ने विकास में बाधा डाली, अब ये फिर सत्ता के लिए भूखी

PM नरेंद्र मोदी रविवार को पुडुचेरी पहुंचे। यहां उन्होंने 2,700 करोड़ रुपए से ज्यादा के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।

इसके बाद PM ने सभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि जब केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारें मिलकर काम करती हैं तो रिजल्ट जल्दी आते हैं। कांग्रेस ने पुडुचेरी को दिल्ली के एक परिवार का ATM बना रखा था। कांग्रेस और DMK विकास में बाधक हैं। अब वही ताकतें फिर से सत्ता के लिए भूखी हैं।

मोदी आज तमिलनाडु में आठ नए बने रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। वे चेन्नई बीच चेन्नई एग्मोर चौथी लाइन देश को समर्पित करेंगे। इसके बाद वह मदुरै में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन करेंगे।

NH-332A के मरक्कनम-पुडुचेरी सेक्शन और NH-87 के परमकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन की फोर-लेनिंग का दोपहर करीब 3 बजे आधारशिला रखेंगे।

पीएम कुंभकोणम, येरकॉड और वेल्लोर में तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन भी करेंगे।

E-Paper 2025