पूर्णिया में 93 में से 70 प्रत्याशी के पेपर सही:स्क्रूटनी पूरी, 23 कैंडिडेट के नॉमिनेशन रद्द, अब नाम वापसी होगी

पूर्णिया में सातों विधानसभा सीटों से जुड़े नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सातों सीटों के लिए 93 नामांकन दाखिल किए गए। इनमें 70 कैंडिडेट के कागजात सही पाए गए हैं, जबकि अधूरी जानकारी और दस्तावेज से जुड़ी त्रुटियों के कारण 23 कैंडिडेट के नॉमिनेशन रद्द कर दिए गए हैं।

किसी भी बड़े राजनीतिक दल जदयू, राजद, भाजपा, कांग्रेस, जन सुराज और AAP के उम्मीदवारों का नामांकन रद्द नहीं हुआ। सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के पर्चे सही पाए गए हैं। अब स्क्रूटनी के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

11 उम्मीदवारों के नामांकन वैध

यहां कुल 11 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। मुकाबला जदयू की मंत्री लेसी सिंह और राजद के संतोष कुमार के बीच माना जा रहा है। इनके अलावा जन सुराज के राकेश कुमार, एआईएमआईएम के मो. इश्तियाक आलम, और निर्दलीय प्रत्याशी रमण कुमार, प्रदीप कुमार यादव समेत अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

रुपौली में 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां राजद की बीमा भारती और जदयू के कलाधर मंडल के बीच टक्कर मानी जा रही है। वहीं, जन सुराज से आमोद कुमार और आप से विकास कुमार मंडल भी मुकाबले में हैं। कई निर्दलीय और छोटे दलों के प्रत्याशी भी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बहु कोणीय हो गया है।

बनमनखी विधानसभा –

यहां कुल 5 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकृत हुए हैं। भाजपा के कृष्ण कुमार ऋषि और जन सुराज के मनोज कुमार ऋषि के बीच भाई-भाई की टक्कर चर्चा में है। कांग्रेस से देव नारायण रजक और बसपा की सुबोध कुमार पासवान भी मैदान में हैं।

पूर्णिया सदर विधानसभा-

पूर्णिया सदर से भाजपा के विजय खेमका (भाजपा), कांग्रेस जितेंद्र कुमार (कांग्रेस), जनसुराज के संतोष कुमार सिंह और AAP के आदित्य लाल समेत कुल 9 उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए हैं। इस सीट से 9 कैंडिडेट के नामांकन रद्द हुए हैं, जिनमें एसडीपीआई, प्लूरल्स और अन्य छोटे दलों के प्रत्याशी शामिल हैं।

कसबा विधानसभा-

कसबा सीट पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस से मो. इरफान, जन सुराज से मो. इत्तेफाक आलम, और निर्दलीय मो. अफाक आलम के बीच मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर है। भाजपा, जदयू और राजद ने यहां से उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, जिससे त्रिकोणीय संघर्ष का माहौल बन गया है।

अमौर विधानसभा-

अमौर से जदयू के सबा जफर, AIMIM के अख्तरुल ईमान और RJD के अब्दुस सुबहान के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। जन सुराज के मो. अफरोज और बसपा की लक्ष्मी कुमारी भी चुनावी मैदान में हैं। यहां 9 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं।

बायसी विधानसभा-

बायसी में इस बार भाजपा के विनोद कुमार, AIMIM के गुलाम सरवर, राजद के अब्दुस सुबहान और जन सुराज के शहनवाज आलम के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। कुल 7 उम्मीदवार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

स्क्रूटनी के बाद अब नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद प्रत्याशियों की आखिरी सूची जारी की जाएगी। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि इस बार पूर्णिया जिले की सभी सातों सीटों पर मुकाबला बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धी रहेगा। पारंपरिक चेहरों के साथ कई नए और निर्दलीय कैंडिडेट भी वोटरों के लिए विकल्प बने हैं।

धमदाहा विधानसभा –

1. संतोष कुमार, राजद

2. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह- जदयू

3. रमण कुमार- निर्दलीय

4. प्रदीप कुमार यादव-निर्दलीय

5. चंद लाल उरांव – निर्दलीय

6.बिंदेश्वरी शर्मा- निर्दलीय

7. राकेश कुमार- जन सुराज

8.मो. इश्तियाक आलम- एआईएमआईएम

9. मनोज शर्मा- जागरूक जनता पार्टी

10. भगवान मरैया- राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी

11.कुमारी कुमकुम रानी- निर्दलीय

रुपौली विधानसभा –

1. बीमा भारती -राजद

2. कलाधर मंडल -जदयू

3 . शंकर सिंह – निर्दलीय

4. आमोद कुमार- जनसुराज

5. शंकर राम – निर्दलीय

6. राजीव कुमार- राष्ट्रीय संभावना पार्टी

7.विकास कुमार मंडल – आप

8.नफीस मंसूरी- नेशनल रोड मैप पार्टी ऑफ इंडिया

9. अवध किशोर शर्मा- राष्ट्रीय समाज पार्टी

10. नीलम देवी- निर्दलीय

11.अशोक मंडल-निर्दलीय

12. नित्या मंडल- निर्दलीय

13. जैनेन्द्र कुमार- बसपा

14. मो. गुलजार- निर्दलीय

15. राजीव कुमार- राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी

बनमनखी विधानसभा –

1. कृष्ण कुमार ऋषि – भाजपा

2. मनोज कुमार ऋषि- जन सुराज

3. सुबोध कुमार पासवान- बसपा

4. देव नारायण रजक- कांग्रेस

5. आशा देवी- सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी

इनका कटा नाम

1. रूबी देवी- आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक-

2. शंकर ब्रह्मचारी- निर्दलीय

पूर्णिया सदर विधानसभा –

1. अजय स्वर्ण- निर्दलीय

2. विजय खेमका- भाजपा

3. जितेंद्र कुमार- कांग्रेस

4. संतोष कुमार सिंह- जन सुराज

5. आदित्य लाल – आप

6. राजीव राय – बसपा

7. असलम आजाद- निर्दलीय

8. लखेंद्र साह साह- निर्दलीय

9. कनीज फातिमा- निर्दलीय

सदर विधानसभा से इनका कटा नाम

1. अशोक कुमार सिंह- निर्दलीय

2.मुकेश कुमार सिंह-निर्दलीय

3. दीपक कुमार रजवार- सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी

4. नीलमणि प्रियदर्शी- राष्ट्रीय सनातन पार्टी

5. सहेबुल इस्लाम- एसडीपीआई

6. शंभू शरण मंडल- निर्दलीय

7. फिरोज आलम- प्लुर्ल्स पार्टी

8.बच्ची शर्मा- निर्दलीय

9. संजय सिंह- वोकल इंडिया पार्टी

कसबा विधानसभा –

1. प्रदीप दास – निर्दलीय

2 . राजेंद्र यादव- निर्दलीय

3. सनोज चौहान- बसपा

4. कन्हैया लाल मंडल- पीपीआईडी

5. किशोर कुमार जायसवाल – निर्दलीय

6 . मो. मुजम्मिल मजहरी- एसडीपीआई

7. मो. इत्तेफाक अलाम – जन सुराज

8. भानू भारतीय- आप

9 . नितेश कुमार सिंह- लोजपा(आर)

10. मो. इरफान- कांग्रेस

11. मो. अफाक आलम निर्दलीय

12. सुबोध ऋषि देव – निर्दलीय

13. हयात असरफ- निर्दलीय

14. मो शाहनवाज आलम – AIMIM

इनका कटा नाम

1. प्रमोद मंडल – निर्दलीय

2. अवध किशोर सहनी- राष्ट्रीय सनातन पार्टी

3. कुंदन कुमार मंडल- सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी

4. रंजीत कुमार चौधरी- रालोजपा

5. मुकेश कुमार यादव- निर्दलीय

6. गौतम कुमार विश्वास- भारतीय राष्ट्रीय फारवर्ड ब्लॉक

7. बद्रीनारायण मेहता- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी

अमौर विधानसभा –

1. सबा जफर- जदयू

2. अख्तरुल ईमान- एआईएमआईएम

3. अब्दुस सुबहान- राजद

4. मो. अफरोज- जन सुराज

5 .लक्ष्मी कुमारी- बसपा

6. मो. मुन्तजिर आलम – आम आदमी

7. मो. परवेज आलम – निर्दलीय

8. महफूज आलम – निर्दलीय

9. लागेन लाल दास – निर्दलीय

इनका कटा नाम

1. जय चंद्र राय – रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया

2. गुलाम मोहम्मद – पीस पार्टी

3. जमील अख्तर – निर्दलीय

4. सुंदर लाल – निर्दलीय

5. उपेंद्र यादव – निर्दलीय

बायसी विधानसभा –

1. विनोद कुमार- भाजपा

2. गुलाम सरवर- एआईएमआईएम

3 .अब्दुस सुबहान- राजद

4. रविन्द्र कुमार सिंह- बसपा

5. मो. मुजम्मिल -पीस पार्टी

6.शहनवाज आलम- जन सुराज

7. नसर मोहम्मद- निर्दलीय

E-Paper 2025