बाइक पीछे से ट्रैक्टर में घुसी, दो चचेरे भाई घायल:घर में 7 दिन बाद बहन की शादी, दोनों घायल जयपुर रेफर

अलवर में एक ट्रैक्टर में पीछे से बाइक घुस गई, जिससे दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से जयपुर रेफर किया गया।

एक घायल युवक की बहन की शादी 7 दिन बाद होने वाली है। हादसा अलवर सदर थाना क्षेत्र गाजुकी पुलिया के पास का है।

घायल विष्णु राजपूत अपने ताऊ के लड़के मोनू राजपूत के साथ चिकानी से गाजुकी आ रहा था। दोनों गाजुकी के ही रहने वाले हैं। घायल मोनू नल फिटिंग का काम करता है। घायल मोनू राजपूत के घर में 22 नवंबर को बहन की शादी है।

घर में शादी की तैयारी चल रही है। दोनों घायल भी शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। इस बीच हादसा हो गया। विष्णु फर्नीचर का काम करता है। पुलिस की सूचना पर परिवार पहुंचा।

E-Paper 2025