बिहार अधिकार यात्रा का दूसरा दिन:तेजस्वी यादव बाढ़ और मोकामा पहुंचेंगे, जनसभा के बाद बेगूसराय होंगे रवाना

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा के दूसरे दिन बाढ़ अनुमंडल में पहुंचेंगे। सबसे पहले तेजस्वी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के राघोपुर हाट में पहुंचेंगे। यहां राजद विधायक अनिरुद्ध कुमार उनका स्वागत करेंगे।

इसके बाद सुबह 11:15 बजे बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के गंजपर में होंगे। राजद की जिला अध्यक्ष नमिता नीरज यहां स्वागत करेंगी। फिर मोकामा विधानसभा पहुंचेंगे। यहां एमएलसी कार्तिकेय सिंह के नेतृत्व में स्वागत होगा। जनसभा के बाद वे बेगूसराय के लिए रवाना होंगे।

केंद्र की नीतियों की आलोचना कर रहे तेजस्वी

यह यात्रा महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा से बचे जिलों में निकाली जा रही है। तेजस्वी यादव गहन वोटर पुनरीक्षण और बिहार की हकमारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे हैं। साथ ही चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं।

E-Paper 2025