भोजपुर में 2 भाइयों को मारी गोली, एक की मौत:खेत जोतने को लेकर चचेरे भाई से हुआ था विवाद, जबरन जमीन लिखवा लिया था

भोजपुर में जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने 2 सगे भाई को गोली मार दी। घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई है। सीने और हाथ में बुलेट लगी थी। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। कमर में गोली लगी है।

मृतक की पहचान किशोर सिंह के पुत्र भगवान सिंह(42) के तौर पर हुई है। घायल ददन सिंह(40) है। घटना आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव की है।

जबरन जमीन लिखवा लिया

हरी किशोर सिंह ने बताया, ‘तीन भाइयों में 22 बीघा जमीन है। तीनों में बंटवारा हुआ। मेरी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। इस वजह से 1 बीघा 2 कट्‌ठा (22 कट्‌ठा) जमीन गांव के ही एक व्यक्ति से बेच दिया था। इधर 20 दिन पहले मेरा भतीजा लल्लू सिंह कम दाम में जबरन मेरे से खेत लिखवा लिया था।

गुरुवार को मेरे दोनों बेटे खेत जोतने जा रहे थे। लल्लू सिंह मना करने लगा। कहासुनी होने के बाद दोनों को गोली मार दी। गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया। जहां बड़े बेटे की मौत हो गई। छोटे की भी हालत गंभीर बनी हुई है।\

जांच के लिए पहुंचे एसपी

गोलीबारी की सूचना मिलते ही एसपी राज घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूर्व के विवाद में दोनों भाइयों को चचेरे भाई ने गोली मारी है। आरोपी घर से फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

परिवार के सदस्यों का बुरा हाल

मृतक के परिवार में पत्नी रीता देवी, तीन बेटे रामबाबू , जीतन और नीतीश है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

E-Paper 2025