मऊगंज में परीक्षा देने निकली आठवीं की छात्रा से गैंगरेप:जंगल में बेहोश मिली, नशीला पदार्थ खिलाने की आशंका, 4 आरोपियों के नाम आ रहे सामने

मऊगंज में 14 साल की आठवीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे सहेली के साथ आठवीं प्री-बोर्ड की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी।

रास्ते में दो बाइक पर चार युवक मिले। दोनों छात्राओं को जंगल ले गए। एक को कुछ दूर पर छोड़ दिया, फिर दूसरी छात्रा के साथ गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने छात्रा को कोई नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी।

परिजनों के अनुसार, युवती शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद गांव के पास जंगल में बेसुध हालत में मिली। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

मां बोली- तीन लोगों ने मिलकर की वारदात

सूचना मिलते ही एसपी दिलीप सोनी और एसडीओपी सची पाठक थाना पहुंचे। इस मामले में चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं। एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि युवती को होश आ गया है, लेकिन वह अभी स्पष्ट बयान देने की स्थिति में नहीं है।

मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और पीड़िता के बयान के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

E-Paper 2025