‘मैं ठाकुर हूं’ कहने वाली आस्था बोलीं-सुसाइड कर लेना चाहिए:मेरे चरित्र पर ऋतु त्रिपाठी ने दाग लगाया, मुझे डीफेम किया; कानपुर पुलिस से शिकायत

‘मैं ठाकुर हूं’ कहने के बाद चर्चा में आई HDFC बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह भदौरिया ने पूरे मामले में पनकी पुलिस से शिकायत की है। आस्था ने दैनिक भास्कर ऐप से बातचीत में कहा कि सोशल मीडिया पर तो कमेंट आना जायज है।

ऋतु त्रिपाठी तो सीधे चरित्र पर आ गईं। मेंटल प्रेशर मेरे ऊपर इस तरह का है कि लगता है सुसाइड कर लेना चाहिए। जब कुछ नहीं मिलता तो औरत के चरित्र पर लोग आ जाते हैं। मेरे ऊपर चरित्र से बड़ा दाग और क्या लगेगा। ऋतु त्रिपाठी आपको शर्म आनी चाहिए, आपके पति ने गलती की है, आप अपने पति को सामने लाइए।

आस्था बोलीं- मुझे डीफेम किया गया

आस्था ने बताया कि मैंने इस मामले की शिकायत पनकी थाने में की है। मैं चाहती हूं कि इनके खिलाफ लीगल एक्शन हो। मुझे डीफेम किया गया है। मैं मानहानि का केस करूंगी। सिर्फ और सिर्फ इरादतन एक ठाकुर शब्द है। आपने जाति पूछी, मुझसे मैंने कहा कि मैं ठाकुर हूं। मुझसे तमीज से पेश आना। आपने इरातदन एक महीने बाद वीडियो वायरल किया।

सेल्स की जॉब में बाहर निकलना पड़ता है

आस्था ने कहा- ऋतु कह रही हैं कि मेरा सीनियर्स के साथ घूमना-फिरना था। पूरे दिन सीनियर्स के साथ बैंक से बाहर रहती हूं। तो मैं आपको बता दूं कि आप सेल्स की जॉब में हैं, आपको बाहर निकलना पड़ता है। कॉल पर जाना पड़ता है, क्लाइंट्स से विजिट करना पड़ता है। मैं इंसेक्योर नहीं हूं। आपको कुछ नहीं मिला तो चरित्र पर आ गईं।

एक महीने बाद इरादतन वीडियो किया वायरल

ऋतु के पूरे मामले में सामने आने पर आस्था ने कहा- जब कहीं से कुछ नहीं मिल रहा है तो हाथ जोड़कर आ गईं और कहने लगीं कि मैं ब्राह्मण हूं, कानपुर की बेटी हूं, मेरा सम्मान करिए। आपकी फैमिली वालों ने वीडियो बनाया और एक महीने बाद इरादतन वायरल किया।

आस्था कहती हैं कि मैं 15 दिसंबर 2025 से बैंक में कार्यरत हूं। ऋतु त्रिपाठी खुद कह रही हैं कि वह वहां पर पांच साल से कार्यरत हैं। अब बताइए 15 दिन का कोई इंप्लाई आएगा और पांच साल वाले को आकर धमकाने लगेगा।

ऋतु के पति और ननद सामने क्यों नहीं आ रहे

आस्था ने कहा- मेरा ऋतु के पति और ननद से विवाद हुआ। वो दोनों सामने क्यों नहीं आ रहे हैं। ऐसी क्या मजबूरी पड़ गई कि ऋतु त्रिपाठी को आकर सामना करना पड़ रहा है।

ऋतु बोलीं- मैं कानपुर की बेटी हूं, इज्जत बचाएं

दूसरी ओर सोशल मीडिया पर ऋतु त्रिपाठी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रही हैं कि जिसके परिवार की बेज्जती हुई, वह मैं हूं। जिसको गालियां सुनाई गईं वह मैं हूं। इतना सब होने के बाद भी मैंने वीडियो वायरल नहीं किया।

झठे वीडियो वायरल करके रानी लक्ष्मीबाई बनने की चाहत नहीं है मेरे अंदर। मैं ब्राह्मण हूं, मुझे इस बात का गर्व है। मेरी सभी से प्रार्थना है कि मैं कानपुर की बेटी हूं। इस ब्राह्मण बेटी की इज्जत बचाएं, मुझे सपोर्ट करें। अगर मैं गलत नहीं हूं तो मेरी मदद करें।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

8 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें HDFC बैंक की कर्मी आस्था सिंह यह कहते हुए नजर आ रही हैं- मैं ठाकुर हूं, तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगी। वीडियो में वह गालियां देती भी नजर आ रही हैं।

गुस्से में वह लैपटॉप उठाकर किसी पर हमला करने का प्रयास करती हुई भी दिखाई देती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद आस्था ने बताया कि यह वीडियो 6 जनवरी का है, जिसे एक महीने बाद वायरल किया गया है।

E-Paper 2025