मैट्रिक की परीक्षा छूटने से परेशान थी छात्रा:छात्रा 10 मिनट देरी से पहुंची परीक्षा केंद्र, नहीं मिली एंट्री… ट्रेन के सामने कूद आत्महत्या की

मैट्रिक की परीक्षा छूटने पर एक मसौढ़ी के खरजमा गांव की छात्रा कोमल कुमारी ने ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को बरनी स्थित केंद्र पर उसकी परीक्षा थी। वह परीक्षा देने के लिए सोमवार को ही रिश्तेदार के गांव महाराजचक चली गई थी। परीक्षा केंद्र 6 किलोमीटर दूर बरनी में था। नौ बजे तक केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम था लेकिन वह 9.10 बजे पहुंची।

ऐसे में एंट्री बंद कर दी गई थी। काफी प्रयास के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो वह घर लौट आई। कुछ देर बाद वह नदौल गई और एक ट्रेन पर सवार हो गई। फिर तरेगना और मसौढ़ी कोर्ट के बीच महराजचक गांव के पास चलती ट्रेन से कूद गई। पुलिस उसे अस्पताल ले गई लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

सबसे बड़ा सवाल- सुसाइड का जिम्मेवार कौन

कोमल जोर-जोर से गेट खटखटाती रही, लेकिन नहीं दिया प्रवेश…

परीक्षा केंद्र पहुंचने पर गेट बंद मिला तो कोमल गेट खटखटाने लगी। बार-बार बोल रही थी सर प्लीज गेट खोल दीजिए। परीक्षा 9.30 बजे शुरू होगी। 20 मिनट बचे हैं। मेरा करियर बर्बाद हो जाएगा। बस दस मिनट लेट हुई हूं… लेकिन किसी ने एक न सुनी।

सोशल मीडिया पर फोटो डालने पर हुई पहचान तो मचा कोहराम

कोमल के पिता मंटू यादव बाहर मजदूरी करते हैं। कोमल दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। मैढ़ी थाने की पुलिस ने कोमल का फोटो सोशल मीडिया पर डाला। फोटा वायरल हुआ तो गांव के लोगों ने कोमल के घर जाकर दिखाया तो पहचान हा़े गई। जानकारी पर मां रोने-बिलखने लगी।

E-Paper 2025