होली मौके मोहाली के एक कैफे में चडीगढ़ की शराब लोगों को सर्व की जा थी। जैसे ही इसकी भनक एक्साइज विभाग को लगी तो तुरंत छापेमारी की गई। इस दौरान चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित प्रीमियम ब्रांड की शराब बरामद हुई, जो पंजाब में अवैध रूप से बेची जा रही थी।
सारी शराब को जब्त किया गया है। एक्साइज विभाग ने इस मामले में आरोपी रिधम निवासी सेक्टर-20 अंबाला के खिलाफ सोहाना थाने में FIR की है। यह FIR पंजाब एक्साइज एक्ट की धारा 61 के तहत दर्ज की गई है।
दबिश पर बरामद हुई शराब
जानकारी के मुताबिक पंजाब एक्साइज विभाग ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चार मार्च को सेक्टर-99, मोहाली स्थित फ्लोरेंस कैफे पर विशेष छापेमारी की। एक्साइज कमिश्नर और पटियाला जोन के डिप्टी कमिश्नर (एक्साइज) के निर्देशों के तहत एक्शन हुआ।
एक्साइज इंस्पेक्टर गुरिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में एक्साइज पुलिस की टीम ने कैफे की तलाशी ली। जांच के दौरान कैफे से चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित प्रीमियम ब्रांड की शराब बरामद हुई, जो पंजाब में अवैध रूप से बेची जा रही थी।
यह शराब बरामद हुई
जेमसन – 12 बोतलें
ग्रे गूस – 6 बोतलें
ब्लैक लेबल – 2 बोतलें
ग्लेनलिवेट – 2 बोतलें
एब्सोल्यूट वोडका – 2 बोतलें
सुला सेको – 12 बोतलें
जे.सी. रेड – 3 बोतलें
किंगफिशर अल्ट्रा – 24 पिंट