पंजाब के लुधियाना में DMC पुलिस चौकी के इंचार्ज ASI स्वर्ण सिंह का निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। देर रात प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक है।
जानकारी के अनुसार, एएसआई स्वर्ण सिंह की तबीयत पिछले कुछ दिनों से काफी खराब चल रही थी। स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMC) में ही भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों की टीम उनके बेहतर इलाज की लगातार कोशिश कर रही थी, लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और अंततः मंगलवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
ASI स्वर्ण सिंह की मौत की सूचना से पुलिस जवान तो शोक संतप्त हैं ही साथ ही उनके जानकारों व परिजनों में भी शोक है। सुबह से ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी और सहकर्मी उनके परिवार के साथ दुख साझा कर रहे है।