लुधियाना में फार्मेसी स्टूडेंट से पिता ने रेप किया:बोली- पापा शराब पीकर आए, कमरे से उठा ले गए, बेड में पटका; कॉलेज में रोई तो खुलासा हुआ

लुधियाना में प्राइवेट कॉलेज में फार्मेसी की स्टूडेंट के साथ उसके पिता ने ही रेप कर दिया। 21 साल की स्टूडेंट घटना के वक्त घर में अकेली थी।

इसी दौरान पिता शराब के नशे में आया। उसे जबरन कमरे में ले जाकर बेड पर पटक दिया। इसके बाद जबरदस्ती उसका रेप किया।

अगले दिन वह कॉलेज पहुंची और सहेलियों के सामने रोने लगी। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उसने वहीं पुलिस बुला ली।

पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपी पिता के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। जिस वक्त वारदात हुई, स्टूडेंट की मां घर पर नहीं थी।

स्टूडेंट ने पुलिस को बताई आपबीती..

  • प्राइवेट कॉलेज में थर्ड ईयर की स्टूडेंट: पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह एक प्राइवेट कॉलेज में फार्मेसी की थर्ड ईयर की स्टूडेंट है। वह घर से ही कॉलेज आती-जाती है। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है जबकि दूसरी बहन बिहार में पढ़ रही है। छोटा भाई भी वहीं रहता है।
  • मां भाई के साथ गई, घर में पापा और मैं रह गए: स्टूडेंट ने बताया कि नवंबर 2025 में उसकी मां भाई के एग्जाम के चलते बिहार चली गई। इसके बाद घर में मैं और मेरे पापा ही रह गए। मैं रूटीन में कॉलेज गई और उसके बाद घर लौट आई। इस दौरान घर में खाना बनाया और अपनी पढ़ाई करने लगी।
  • पापा शराब पीकर आए, शारीरिक संबंध बनाने को कहा: स्टूडेंट ने बताया- इसी रात मेरे पापा शराब पीकर घर आए। वह मुझे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगे। मैंने इनकार किया तो वह जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगे। मगर, मैं बाप-बेटी के रिश्ते का हवाला देकर बार-बार इनकार करती रही।
  • मां को फोन कर बताया, पापा रोज दबाव डालते रहे: स्टूडेंट ने बताया कि मैंने उसी वक्त अपनी मां को फोन किया और सारी बात बता दी। इसके बावजूद पिता शराब के नशे में घर आकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता रहता। मैं पापा को हर बार मना करती रही लेकिन उनकी डिमांड रोज होने लगी। मैंने हर बार उन्हें साफ मना कर दिया।
  • पापा शराब पीकर आए, मुझे कमरे से ले जाकर बेड पर पटका: स्टूडेंट ने बताया कि 8 फरवरी की रात मैं घर में अकेली थी। उस दिन मकान मालिक भी घर पर नहीं थे। रात करीब 8 से 9 बजे के बीच पापा शराब पीकर घर आए। इसके बाद वह मेरे कमरे में आए और जबरदस्ती हॉल में ले गए। वहां ले जाकर बेड पर पटक दिया।
  • कपड़े फाड़े, मुंह दबाया, रेप कर कमरे में सुला दिया: स्टूडेंट ने बताया कि इसके बाद पापा ने मेरे कपड़े उतारने शुरू कर दिए। जो कपड़े नहीं उतरे, उन्हें फाड़ दिया। इसके बाद मेरे साथ रेप किया। मैंने शोर मचाने की कोशिश की तो मेरा मुंह दबा दिया। जिससे मेरी आवाज नहीं निकल सकी। रेप करने के बाद पापा ने मुझे मेरे कमरे में ले जाकर सुला दिया।
  • मेरी हालत देख सहेलियों ने पूछा तो सच बताया: स्टूडेंट ने बताया कि अगले दिन मैं सुबह उठी तो बहुत दर्द हो रहा था। मैं रूटीन की तरह ही तैयार होकर कॉलेज चली गई। मैं रो रही थी। मेरी हालत खराब थी। यह देखकर सहेलियों ने मुझे पूछना शुरू कर दिया कि मेरे साथ किया। मैंने उन्हें सारी बात बता दी। जिसके बाद उन्होंने मुझे हौसला दिया कि इस बारे में पुलिस को कंप्लेंट करनी चाहिए।
  • कॉलेज से ही पुलिस कंप्लेंट की, बयान दर्ज कराए: स्टूडेंट के मुताबिक उसी दिन यानी 9 फरवरी की शाम को मैंने कॉलेज से ही 181 नंबर पर पुलिस हेल्पलाइन में कॉल कर दी। इसके बाद लेडी पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद मैंने उन्हें अपने साथ हुई रेप की पूरी कहानी बताई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
  • पुलिस बोली- केस दर्ज किया, आरोपी की तलाश इस मामले में थाना टिब्बा के पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
E-Paper 2025