पंजाब राज्य महिला आयोग की ओर से महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए लुधियाना में लोक अदालत आयोजित की जाएगी। यह लोक अदालत आज 18 फरवरी 2026 (बुधवार) को आयोजित हो रही है। चेयरपर्सन राज लाली गिल विशेष रूप से पहुंचेगी और महिलाओं से बातचीत भी करेंगे। उनकी समस्याओं को सुना जाएगा।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का समय सुबह 1.30 बजे रखा गया है। लोक अदालत का आयोजन कांफ्रेंस हॉल, पुलिस लाइन, लुधियाना में किया जाएगा, जहां महिलाओं से संबंधित मामलों और शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। आयोग की ओर से महिलाओं से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी बात रख सकती हैं।
कौन है राज लाली गिल
राज लाली गिल पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन (Chairperson) के रूप में कार्यरत हैं। वे आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ी हैं और महिलाओं के अधिकार और कल्याण के लिए काम करती हैं। उन्होंने 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल होकर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर काम किया।
15 मार्च 2024 को उन्हें पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया, जो राज्य सरकार का एक आधिकारिक महिला अधिकार संगठन है। इससे पहले वे (पंजाब महिला विंग) की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।