बजट सत्र के 15वे दिन विधायक फंड बढ़ाने को लेकर विधानसभा में हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने विधायक निधि को 4 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ करने की मांग की। हंगामे के बीच डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि विधायको की मांग से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।
सरकार बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करने, ऑनलाइन गेम को नियंत्रित करने के लिए नया कानून बनाएगी। जदयू विधायक समृद्ध वर्मा के सवाल पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ये बात कही।
राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने राजेंद्र यादव को रिहा करने की मांग की। ये 22 साल की सजा काट चुके है। इस पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विचार किया जाएगा।
इधर, कार्यवाही शुरू होने से पहले शराबबंदी की समीक्षा को लेकर घिरे रालोमा के विधायक ने कहा है कि इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। हमने जनहित में समीक्षा की बात उठाई थी।
वहीं लंच ब्रेक के बाद विधान परिषद में गृह, कृषि, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा रोजगार एवं कौशल विकास और सूचना प्रावैधिकी के बजट पर बहस होगी।
बजट सत्र से जुड़े कुछ हाईलाइट्स
- सदन में राजद ने जहरीली शराब के मुद्दे पर कार्यस्थगन का प्रस्ताव लाया। जिसे स्पीकर ने खारिज कर दिया।
- पूर्व डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 5254 छात्राओं के खाते में राशि नहीं जाने का मामले पर सवाल पूछा।
- सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले का मामला सदन में उठा।
- ऑनलाइन गेमिंग को नियंत्रित करने के लिए सरकार नया कानून बनाएगी।
- शराबबंदी पर घिरे रालोमा विधायक दल के नेता ने सफाई दी, बोले- सवाल उठाने का मतलब एनडीए से अलग होना नहीं।
- बाढ़ की लाई, गयाजी के तिलकुट को GI टैग दिलाने का मसला उठा।
बिहार विनियोग विधेयक होगा पेश
वहीं, सेकंड हाफ में बिहार विनियोग विधेयक 2026 को वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव रखेंगे। इसे स्वीकृत कराया जाएगा।
विधान परिषद में सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव 28 वां प्रतिवेदन रखेंगे।