शेयर बाजार आज यानी 17 फरवरी को फ्लैट कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 83,300 और निफ्टी 25,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिग और IT शेयर्स में तेजी है। वहीं मेटल और एनर्जी शेयर्स में गिरावट है।
कोचीन शिपयार्ड के शेयर में 7% की तेजी शुरुआती कारोबार के दौरान कोचीन शिपयार्ड के शेयर में 7% से ज्यादा की तेजी है। कोचीन शिपयार्ड को रक्षा मंत्रालय ने की ओर से 5,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। इसके बाद इस डिफेंस PSU स्टॉक ने BSE पर 7.27% की तेजी पकड़ी और 1,575 रुपए के भाव पर पहुंच गया।
जापान के निक्केई में गिरावट
- जापान का निक्केई इंडेक्स 0.80% गिरकर 56,354 पर कारोबार कर रहा।
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज बंद हैं।
विदेशी निवेशकों ने 7,395 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
- विदेशी निवेशकों (FII) ने 16 फरवरी को 972 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,667 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 2,346 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 11,443 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
कल बाजार में रही थी बढ़त शेयर बाजार में कल यानी 16 फरवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 650 अंक की तेजी के साथ 83,277 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 212 अंक की बढ़त रही, ये 25,683 पर बंद हुआ था।