संसदीय कमेटी ने NHAI के अधिकारी तलब किए:2 सितंबर को बुलाया, हाईवे की वजह से जल निकासी में आ रही दिक्कत

संसदीय स्थायी समिति ने पंजाब के नेशनल हाईवे अथॉरिटी और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को तलब किया है। उन्हें हाईवे निर्माण से कुदरती पानी की स्थिति में पैदा हुई समस्याओं के चलते बुलाया गया है।

इस दौरान अधिकारियों को संबंधित रिकॉर्ड लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे पूछा जाएगा कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई है, क्योंकि कई स्थानों पर यह दिक्कत सामने आई है। समिति की कोशिश यही है कि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा न उत्पन्न हो।

कई हिस्सों में चल रहा हाईवे का निर्माण

इस समय पंजाब के कई जिलों में हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। इसमें एक समस्या सामने आई है कि हाईवे की वजह से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। इसके कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। कई जगह पानी अपने साथ काफी मिट्टी भी बहा ले जा रहा है। जैसे ही यह मामला सामने आया, संसदीय स्थायी समिति ने अधिकारियों को तलब किया। उनसे पूछा गया है कि इस समस्या से निपटने की क्या योजना है और किसानों को कैसे बचाया जाएगा।

2023 में इस तरह की दिक्कत आई थी

साल 2023 में जब बाढ़ की स्थिति बनी थी, उस समय यह भी सामने आया कि कई इलाकों में नए हाईवे बनाए गए हैं। ये हाईवे काफी ऊँचाई पर बने होने के कारण पुराने निकासी मार्ग बंद हो गए। इस वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह स्थिति डेराबस्सी और मोहाली हलके में देखने को मिली। मोहाली–लुधियाना रोड पर बलोंगी के पास हालत ऐसी है कि सारा पानी फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर इकट्ठा हो जाता है और नाले का रूप ले लेता है। इसी तरह की दिक्कत जालंधर और अन्य इलाकों में भी सामने आई। कुछ स्थानों पर उस समय सुधार के लिए काम भी शुरू कर दिया गया था।

कई जिलों में चल रहा है हाईवे का काम

जानकारी के मुताबिक, इस समय पंजाब के कई जिलों में हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें एक समस्या सामने आई है कि हाईवे की वजह से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। इसके चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। कई जगह पानी अपने साथ काफी मिट्टी भी बहा ले जा रहा है। जैसे ही यह मामला सामने आया, संसदीय स्थायी समिति ने अधिकारियों को तलब किया। उनसे पूछा गया है कि इस समस्या से निपटने की क्या योजना है और किसानों को कैसे बचाया जाएगा।

E-Paper 2025