सेंसेक्स में 350 अंक से ज्यादा की तेजी:82,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; बैंकिंग-IT शेयर्स में बढ़त

सेंसेक्स आज यानी, 10 अक्टूबर को करीब 350 अंक चढ़कर 82,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है। ये 24,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट है। बैंकिंग और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं फार्मा और मेटल शेयर्स में गिरावट है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 492 अंक (1.01%) गिरकर 48,087 पर और कोरिया का कोस्पी 46 अंक ऊपर 3,596 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स1.13% गिरकर 26,450 के स्तर पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 20 अंक की मामूली गिरावट के साथ 3,913 पर कारोबार कर रहा है।
  • 9 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.52% गिरकर 46,358 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.081% गिरा। S&P 500 0.28% गिरकर 6,735 पर बंद हुआ।

9 अक्टूबर को FII ने 1,308 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 9 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,308 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 864 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
  • अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।

कल सेंसेक्स 398 अंक चढ़कर बंद हुआ था

शेयर बाजार में कल यानी 9 अक्टूबर को तेजी रही थी। सेंसेक्स 398 अंक की बढ़त के साथ 82,172 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 135 अंक की तेजी रही। ये 25,181 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट रही। आज मेटल IT, और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त रही। टाटा स्टील और HCL टेक के शेयर 2% से ज्यादा चढ़कर बंद हुए।

E-Paper 2025