सेंसेक्स में 500 अंक की तेजी:79,650 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 200 अंक चढ़ा; ऑटो और एनर्जी शेयर्स में खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 5 मार्च को बढ़त है। सेंसेक्स 500 अंक की तेजी के साथ 79,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की बढ़त है। ये 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और एनर्जी शेयर्स ज्यादा बढ़त है।

कच्चा तेल 4 दिन में 15% चढ़ा

ब्रेंट क्रूड में आज करीब 1% की तेजी है। ये 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। बीते 4 दिन में इसके दाम करीब 15% चढ़ चुके हैं।

जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है।

दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतें बढ़ सकती है।

सोने में 1,000 और चांदी में 5,000 रुपए की तेजी

वायदा बाजार (MCX) में आज सोना 1,000 रुपए बढ़कर 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 5,000 रुपए बढ़कर 2.71 लाख रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का बाजार 10% चढ़ा

  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 519 अंक या (10.20%) ऊपर 5,612 पर कारोबार कर रहा है।
  • जापान का निक्केई 1,350 अंक या 2.50% चढ़कर 55,596 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 416 अंक या 1.65% चढ़कर 25,666 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 27 अंक या 0.65% ऊपर 4,109 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में 4 मार्च को रही बढ़त

  • डाउ जोन्स 238 अंक (0.49%) बढ़कर 48,739 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.29% बढ़कर 22,807 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 52 अंक (0.78%) चढ़कर 6,869 पर बंद हुआ।

सोने में 1,000 और चांदी में 5,000 रुपए की तेजी

वायदा बाजार (MCX) में आज सोना 1,000 रुपए बढ़कर 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 5,000 रुपए बढ़कर 2.71 लाख रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

कल बाजार में रही थी गिराव

इससे पहले कल यानी 4 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 1123 अंक या 1.40% गिरकर 79,116 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 385 अंक या 1.55% टूटा है। ये 24,480 के स्तर पर आ गया था।

E-Paper 2025