हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 23 सितंबर को सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 81,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 80 अंक की गिरावट है, ये 25,130 पर है।
सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी है। मारुति, महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी है। अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में आज गिरावट है।
निफ्टी के 50 में से 16 शेयर्स ऊपर हैं। NSE का ऑटो इंडेक्स आज करीब 2% ऊपर है। यह तेजी GST रेट में कटौती और सेल बढ़ने के चलते है। FMCG, रियल्टी और बैंकिंग शेयर्स फिसले हैं।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.99% ऊपर 45,494 पर और कोरिया का कोस्पी 0.30% ऊपर 3,480 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.61% गिरकर 26,183 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.85% नीचे 3,796 पर कारोबार कर रहा है।
- 22 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.14% ऊपर 46,382 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.70% और S&P 500 में 0.44% की तेजी रही।
22 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹2,583 करोड़ के शेयर्स खरीदे
- 22 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 2,910.09 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,582.63 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
- इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹13,481.74 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹40,907.32 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
- अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।
H-1B वीजा के चलते कल IT शेयर्स में बड़ी गिरावट रही
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 22 सितंबर को सेंसेक्स 466 अंक गिरकर 82,160 से स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 125 अंक की गिरावट रही, ये 25,202 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट रही। H-1B वीजा की फीस बढ़ोतरी के चलते IT शेयरों में बड़ी गिरावट रही। NSE का IT इंडेक्स सबसे ज्यादा करीब 3% गिरा है। इसके अलावा, फार्मा और हेल्थकेयर शेयर्स भी 1.5% तक गिरकर बंद हुए।