सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 82,450 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 80 अंक चढ़ा; NSE के मेटल-ऑटो सेक्टर में तेजी, रियल्टी 1.50% से ज्यादा गिरा

आज यानी बुधवार, 23 जुलाई को सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 82,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 80 अंक की तेजी है, ये 25,130 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट है। टाटा मोटर्स, एयरटेल और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 1% चढ़े हैं। SBI, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर्स गिरे हैं।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में तेजी और 10 में गिरावट है। NSE का निफ्टी मेटल, फार्मा और ऑटो इंडेक्स चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। रियल्टी इंडेक्स 1.50% से ज्यादा गिरा है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 3.21% चढ़कर 41,053 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.022% ऊपर 3,170 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.98% ऊपर 25,375 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.75% चढ़कर 3,608 पर कारोबार कर रहा है।
  • 22 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.40% चढ़कर 44,502 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.39% नीचे 20,892 पर और S&P 500 0.064% ऊपर 6,310 पर बंद हुए।

22 जुलाई DIIs ने 5,240 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे

  • 22 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 3,548.92 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 5,239.77 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • जुलाई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने 22,185.90 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 30,711.72 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
  • जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

आज से दो IPO में निवेश का मौका

1. इंडिक्यूब स्पेसेज: कंपनी का IPO आज यानी 23 जुलाई से ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक 25 जुलाई तक इस IPO में मिनिमम ₹14,175 का निवेश कर सकते हैं।

कंपनी इस IPO के जरिए 700 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। ये कॉरपोरेट्स के लिए बिजनेस हब, ब्रांच ऑफिस जैसी फैसिलिटीज प्रोवाइड करती है। देश में इसके 115 से ज्यादा ऑपरेशनल सेंटर हैं।

2. GNG इलेक्ट्रॉनिक्स: कंपनी का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आज से ओपन हो रहा है। रिटेल निवेशक 25 जुलाई तक इस IPO में मिनिमम ₹14,175 से निवेश कर सकते हैं।

कंपनी की शुरुआत 2006 में हुई थी। GNG इलेक्ट्रॉनिक्स लैपटॉप, डेस्कटॉप और ICT डिवाइसेज को रिफर्बिस्ड करने का काम करती है। कंपनी का बिजनेस भारत के साथ-साथ अमेरिका, यूरोप, अफ्रिका और सऊदी अरब तक है।

कल फ्लैट रहा था शेयर बाजार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, (22 जुलाई) को सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 82,187 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट रही, ये 25,061 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट रही। बेहतर तिमाही रेवेन्यू के चलते जोमैटो का शेयर 10.32% चढ़कर बंद हुआ।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 में तेजी, 33 में गिरावट रही, एक बिना बदलाव के बंद हुआ। NSE के सभी सेक्टर्स गिरकर बंद हुए। सबसे ज्यादा मीडिया 2.27%, सरकारी बैंकिंग 1.57%, फार्मा और रियल्टी 1% और ऑटो 0.74% शेयरों में गिरावट रही।

E-Paper 2025