हरियाणा सरकार ने राज्यसभा चुनाव के दो दिन बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार की ओर से 23 आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में कई बड़े अफसरों के विभागों को बदला गया है। लिस्ट में आईएएस अफसर राजा शेखर वुंडरू का भी नाम शामिल है।
आईएएस एके सिंह को भी झटका लगा है। वह काफी लंबे समय से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट देख रहे थे, उन्हें वापस उच्च शिक्षा विभाग और लोक निर्माण (B&R) एवं वास्तुकला विभाग में बुला लिया गया है। वहीं, आईएएस साकेत कुमार अब पावर फुल हो गए है। उनका मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव का पद बरकरार है। इसके अलावा भी उन्हें कई चार्ज मिले है।
इसके अलावा सरकार ने पुलिस विभाग में भी व्यापक फेरबदल किया है। कुल 22 IPS और 12 HPS अधिकारियों के पोस्टिंग/ट्रांसफर के आदेश दिए गए हैं। इनमें कई अधिकारियों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
आदेश के मुताबिक, आईपीएस काला रामचंद्रन को हरियाणा पुलिस एकेडमी (HPA) मधुबन की डायरेक्टर के अलावा फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) मधुबन, करनाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं आईपीएस संजय कुमार अब ADGP लॉ एंड ऑर्डर और स्टेट क्राइम ब्रांच के अलावा हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB), करनाल के ADGP भी होंगे।
पहले जानिए किन आईएएस के किए गए ट्रांसफर…
डॉ. राजा शेखर वुंद्रू : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से हटाकर अब मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। परिवहन विभाग का चार्ज उनके पास बना रहेगा।
जी. अनुपमा: नागरिक संसाधन सूचना विभाग से राहत देते हुए नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। SEWA विभाग का चार्ज उनके पास रहेगा।
अपूर्व कुमार सिंह: नगर एवं देशी नियोजन विभाग से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग और लोक निर्माण (B&R) एवं वास्तुकला विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।
अनुराग अग्रवाल: PW (B&R) और सिंचाई विभाग से हटाकर नगर एवं देशी नियोजन तथा शहरी सम्पदा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।
विजयेन्द्र कुमार: सहकारिता विभाग से हटाकर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। अन्य चार्ज बने रहेंगे।
पंकज अग्रवाल : कृषि विभाग से हटाकर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। खान एवं भूविज्ञान विभाग का चार्ज उनके पास रहेगा।
विजय सिंह दहिया: मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग से हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। पशुपालन और खेल विभाग उनके पास बने रहेंगे।
अशिमा बराड़: अब ऊर्जा विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है।
फूल चंद मीणा: गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण से हटाकर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है।
साकेत कुमार: शहरी स्थानीय निकाय विभाग से हटाकर सहकारिता विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव का पद बरकरार है।
जे. गणेशन: फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण से हटाकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा नागरिक संसाधन सूचना विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है।
अशोक कुमार मीणा: अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है।
मणि राम शर्मा: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम से हटाकर रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां बनाया गया है।
मुकुल कुमार: HAFED से हटाकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग का निदेशक बनाया गया है।
डॉ. आदित्य दहिया: हरियाणा राज्य औद्योगिक निगम से हटाकर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
विजय कुमार सिद्दप्पा भाविकट्टी: HAFED और हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
सुशील सरवान: सोनीपत के उपायुक्त को अब हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम और हरियाणा वित्तीय निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
नेहा सिंह: सोनीपत का नया उपायुक्त बनाया गया है।
वर्षा खंगवाल: हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है।
मनीता मलिक: प्रारंभिक शिक्षा विभाग की निदेशक बनाया गया है।
वंदना दिसोदिया: कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की निदेशक बनाया गया है।
किन आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों को किया ट्रांसफर…
नई जिम्मेदारियों के साथ किए गए बदलाव
आईपीएस सिबाश कबीराज को कमिश्नर ऑफ पुलिस पंचकुला, ADGP साइबर और डायरेक्टर SCRB हरियाणा की जिम्मेदारी मिली हैं। डॉ. राजश्री सिंह कमिश्नर ऑफ पुलिस झज्जर बनी रहेंगी। अभिषेक जोरवाल को DIG लॉ एंड ऑर्डर, PHQ पंचकुला बनाया गया, जबकि राजेंद्र कुमार मीणा अब जॉइंट CP सोनीपत और DCP हेडक्वार्टर सोनीपत होंगे। मणबीर सिंहको DIG पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया, रोहतक का पद मिला। वीरेंद्र विज अब DIG स्टेट क्राइम ब्रांच, पंचकुला के पद पर रहेंगे।
पांच को Addl. SP के पद पर प्रमोशन
इनके अलावा डॉ. अंशु सिंगला को SP RTC भोंडसी और कमांडेंट 1st IRB भोंडसी का पद दिया गया। हिमाद्री कौशिक को DCP क्राइम फरीदाबाद (अतिरिक्त DCP हेडक्वार्टर फरीदाबाद) बनाया गया। मयंक गुप्ता, IPS अब SP साइबर पंचकुला होंगे। 2022 बैच के पांच IPS अधिकारियों उत्तम, फैसल खान, आयुष यादव, शशि शेखर और कांची सिंघल को Addl. SP के पद पर प्रमोशन मिला।
HPS अधिकारियों में मुकेश कुमार को कमांडेंट 2nd HAP मधुबन, करनाल बनाया गया, जबकि सिद्धार्थ धांडा को SP ERSS का अतिरिक्त प्रभार और नूपुर बिश्नोई को SP वुमेन सेफ्टी PHQ पंचकुला का पद सौंपा गया। इसके अलावा डीसीपी ट्रैफिक, फरीदाबाद जयवीर राठी को DCP/NT फरीदाबाद का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
12 DSP/DCP के ट्रांसफर, कई नए अधिकारियों को मिली पोस्टिंग
उधर, हरियाणा सरकार ने HPS अधिकारियों के 12 ट्रांसफर/पोस्टिंग के आदेश भी तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इसमें गुरुग्राम में DCP क्राइम का अतिरिक्त प्रभार, कई जिलों में DSP की नई तैनाती और प्रमोशन पर पोस्टिंग शामिल हैं। एचपीएस हितेश यादव को DCP Crime, गुरुग्राम में अतिरिक्त जिम्मेदारी है। रतनदीप को DSP, हथिन, पलवल, मोहिंदर सिंह DSP/2nd IRB, भोंडसी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा नए DSP को भी पोस्टिंग मिली है। इनमें ऋषभ सोढ़ी को DSP, जींद, अनुज शर्मा को DSP, रोहतक, प्रणय कुमार को DSP, फतेहाबाद, निधि नैन को DSP, चरखी दादरी, ज्योति को DSP, नारनौल (प्रोमोशन पर), सिद्धार्थ को DSP, सिरसा, योगेश कटारिया को DSP, डबवाली (प्रोमोशन पर), परदीप सिंह को DSP, HHRTC, चंडीगढ़ और तन्या सिंह को DSP, SCRB, पंचकुला बनाया गया है।