हिमाचल में पंजाब के श्रद्धालुओं की पिकअप खाई में गिरी:4 की मौत, 15 बच्चे समेत 23 घायल; चामुंडा मंदिर से लौटते वक्त हादसा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिर गई। हादसे में पंजाब से आए 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 बच्चे समेत 23 यात्री घायल हैं। घायलों का कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के मोगा के 29 श्रद्धालु कांगड़ा के चामुंडा मंदिर दर्शन करके वापस पंजाब लौट रहे थे। आज सुबह 7 बजकर 30 मिनट के करीब इनकी पिकअप नंबर PB03Q9646 जदरंगल के पास गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल भेजा।

एक महिला श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ने टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। यह हादसा चामुंडा-धर्मशाला सड़क पर इक्कू मोड़ स्थित बैली होटल के पास हुआ है।

टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया 4 लोगों की मौत हो गई है। 13 श्रद्धालुओं की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 10 अन्य को हल्की चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

इन श्रद्धालुओं की हुई मौत

  1. लंबी सिंह (35) पुत्र प्रकाश चंद, निवासी बग्गीके, तहसील निहाल सिंह वाला, मोगा पंजाब
  2. जसवीर सिंह (35) पुत्र बरयाम सिंह, निवासी बग्गीके, तहसील निहाल सिंह वाला, मोगा पंजाब
  3. परमजीत कौर (40) पत्नी गुरमेल सिंह, निवासी बग्गीके तहसील निहाल सिंह वाला, मोगा पंजाब
  4. किरण (33) पत्नी लंबी सिंह, निवासी बग्गीके, तहसील निहाल सिंह वाला, मोगा पंजाब

ये श्रद्धालु हुए घायल

  1. करम सिंह (35) पुत्र राम सिंह निवासी बाघी के, निहाल सिंह वाला, मोगा, पंजाब
  2. हरप्रीत सिंह (9) पुत्र राम सिंह, निवासी बाघी के, निहाल सिंह वाला, मोगा, पंजाब
  3. अनमोल सिंह (13) पुत्र राम सिंह, निवासी बाघी के, निहाल सिंह वाला, मोगा, पंजाब
  4. जसप्रीत सिंह (8) पुत्र लंबी, निवासी बग्गीके, तहसील निहाल सिंह वाला, जिला मोगा पंजाब
  5. सतनाम (13) पुत्र जकसीर
  6. अर्शदीप (20) पुत्र जसवीर
  7. लखवीर सिंह (27) पुत्र भजन सिंह
  8. अर्शदीप (19) पुत्र माणक सिंह
  9. हरमन (23) पुत्र जगदेव
  10. बलविंदर कौर (21) पुत्री बलदेव सिंह
  11. आकाशदीप (16) पुत्र कर्म जीत
  12. लवप्रीत (24) पुत्र कुलवंत सिंह
  13. कुलवंत सिंह (35) पुत्र गुरचरण सिंह
  14. अमन दीप (32) कौर पत्नी कुलवंत
  15. हरमीत सिंह (11) पुत्र कुलवंत सिंह
  16. हरमनप्रीत सिंह (11) पुत्र कुलवंत सिंह
  17. हरसिमरन कौर (11) पुत्री कुलवंत सिंह
  18. वीरेन्द्र (30) पुत्र हरवंश सिंह
  19. फतेह सिंह (15) पुत्र गुरमेल सिंह
  20. सहप्रीत सिंह (11) निरमय सिंह
  21. निर्भय (34) पुत्र प्यारा सिंह, निवासी बागी के निहाल सिंह वाला, मोगा, पंजाब (ड्राइवर)
  22. अंग्रेज (38) पुत्र शिंदर सिंह (ड्राइवर)

ये श्रद्धालु सुरक्षित

  1. पूनम (35) पत्नी राधेश्याम ​​​​​​
  2. सिमरन कौर (30) पत्नी निर्भय सिंह​​​​​​​
E-Paper 2025