साइकिल डे मनाने का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के फायदों के बारे में बताना है। बहुत ही कम खर्च और मेंटिनेशंस वाली साइकिल कई तरह से हमारी लाइफ को सुविधाजनक बनाती है। कई शहरों में तो आज भी लोग गाड़ी का नहीं साइकिल का ही इस्तेमाल करते हैं। ऑफिस जाना हो या फिर ट्रिप, उनके हर एक सफर का साथी साइकिल ही है। तो आइए इस मौके पर जानते हैं साइकिल से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स।
1. सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान जापानी लोगों ने साइकिल से मलेशिया पर हमला किया था।
2. साइकिल की वजह से दुनिया में हर साल 238 मिलियन गैलन गैस बच जाती है।
3. नीदरलैंड के शहरों में कारों के बजाय बाइक को समायोजित करने की योजना है।
4. हर साल 100 मिलियन से ज्यादा साइकिलों का निर्माण हो जाता है।
5. जापान दुनिया का पहला देश है, जिसने अपने यहां कई बड़े शहरों में साइकिलों को पार्क करने के लिए अंडरग्राउंड मल्टीस्टोरी ऑटोमेटिक पार्किंग सिस्टम लगाया हुआ है।
6. सबसे ज्यादा साइकिलें इस वक्त चाइना के अंदर हैं। यहां 50 करोड़ से ज्यादा साइकिलें हैं।
7. एक कार की तुलना में साइकिल का मेंटीनेंस 30 गुना तक सस्ता होता है।
8. दुनिया में हर साल 10 करोड़ साइकिलें बनाई और बेची जाती हैं। वैसे दुनिया की आबादी के लिहाज से साइकिलों की संख्या मोटर गाड़ियों की तुलना में लगातार कम हो रही है।
9. साइकिल की उत्पादन संख्या दुनियाभर में कारों की तुलना में 3 गुना ज्यादा होती है।
10. अगर आप रोज साइकिल चलाते हैं, तो अपने जीवन को 14 महीनों तक लंबा कर सकते हैं।
11. दिल की बीमारियों वालों लोगों को साइकिल चलाना काफी फायदेमंद होता है।
12. ज्यादातर साइकिल का यूज 15 किमी से कम की यात्रा में ही किया जाता है।
13. ऑस्टियोआर्थराइटिस वाले 80 परसेंट लोगों को साइक्लिंग से आराम मिला।
14. साइकिल चलाने से तनाव कम होता है। नींद के मुद्दों और थकान को कम करता है।